Connect with us

झाबुआ

हेलमेट पहनने वाले वाहन चालकों का झाबुआ ट्रैफिक पुलिस ने फूलमाला पहनाकर किया सम्मान।

Published

on




          आज झाबुआ कोर्ट के सामने ट्रैफिक पुलिस झाबुआ व्दारा विशेष चलानी कार्यवाही की गई। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हेलमेट पहनकर वाहन चला रहे दोपहिया वाहन चालकों का स्वागत फूलमाला एवं गुलाब के फूल देकर किया। सुरक्षित यातायात के प्रति सजग इन नागरिकों की इस पहल की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए उदाहरण बताया गया।
वहीं, जिन वाहन चालकों ने हेलमेट नहीं पहना था, उन्हें ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया गया तथा भविष्य में सदैव हेलमेट पहनने की हिदायत दी गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हेलमेट न केवल कानूनी अनिवार्यता है, बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए आवश्यक साधन है। सभी दोपहिया वाहन चालकों से अपील की गई कि वे स्वयं की सुरक्षा के लिए सदैव ट्रैफिक नियमों का पालन करें और बिना हेलमेट वाहन न चलाएँ।
ट्रैफिक पुलिस द्वारा यह पहल नागरिकों में सकारात्मक संदेश प्रसारित करने एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से की गई।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!