Connect with us

झाबुआ

ऑपरेशन मुस्कान के तहत 9 वर्ष बाद गुम हुई बालिका सकुशल बरामद — परिजनों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

Published

on


झाबुआ। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संचालित ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत झाबुआ पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। वर्ष 2017 में थाना राणापुर क्षेत्र से लापता हुई नाबालिक बालिका को पुलिस ने 9 वर्ष बाद गुजरात के गोधरा से सकुशल बरामद कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक झाबुआ के निर्देशन एवं सतत मॉनिटरिंग में चल रही इस खोजबीन में तकनीकी साक्ष्यों की अहम भूमिका रही। इस सफलता पर पुलिस उपमहानिरीक्षक, इंदौर (ग्रामीण रेंज) द्वारा टीम को ₹20,000 के इनाम की घोषणा की गई है।

बालिका के सुरक्षित मिलने की खबर से परिजनों में खुशी का माहौल है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन के प्रयासों की सराहना करते हुए हृदय से आभार व्यक्त किया।

इस प्रकरण की विवेचना अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) झाबुआ रूपरेखा यादव के मार्गदर्शन में की जा रही है। टीम में उप निरीक्षक विपिन वर्मा, आरक्षक राहुल वरवरनिया, महिला आरक्षक संगीता तथा साइबर टीम के सदस्यों का उल्लेखनीय योगदान रहा, जिनके संयुक्त प्रयासों से यह सफलता संभव हो सकी।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!