Connect with us

झाबुआ

भैसाकराय तालाब निर्माण के मरम्मत कार्य के लिए जल संसाधन विभाग ने प्रजापत कंस्ट्रक्शन रावटी को पत्र जारी किया था

Published

on

झाबुआ – जिले के रामा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत आंबा के ग्राम भैंसाकराय में जल संसाधन विभाग द्वारा तालाब निर्माण कार्य किया गया था। तालाब के घटिया निर्माण की पोल प्रथम बरसात में ही खुल गई और वेस्ट वेयर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। इस घटिया निर्माण कार्य में सब इंजीनियर और मेसर्स प्रजापत कंस्ट्रक्शन सदर बाजार रावटी जिला रतलाम की मिलीभगत का ही नतीजा है कि कांक्रीट कार्य में गिट्टी की जगह बड़े पत्थरों का उपयोग किया गया है और नदी के बंडे का भी उपयोग कांक्रीट कार्य में किया गया है जिससे तालाब की गुणवत्ता प्रभावित हुई और एक हिस्सा भरभरा कर गिर गया । वही इसी क्षतिग्रस्त हिस्से के मरम्मत कार्य को लेकर जल‌ संसाधन विभाग द्वारा दिनांक 27/10/2025 को प्रजापत कंस्ट्रक्शन रावटी को  पत्र जारी किया गया था और 8 दिवस में कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया है ।

इस पत्र के पूर्व में भी दो पत्र विभाग द्वारा जारी किए गए,

1.कार्यालयीन पत्र कमांक 2503/वलेलि / 2025 झाबुआ दिनांक 11.09.2025‌ ,

2..अनुविभागीय अधिकारी, जल संसाधन उपसंभाग रानापूर का पत्र को 368 /  उ नि/ राणापूर दिनांक 24-10-2025 ।

जल संसाधन विभाग द्वारा मेसर्स प्रजापत कंस्ट्रक्शन को उपरोक्त पत्रों का हवाला देते हुए अवलोकन करने की बात कही तथा पत्र में बताया गया कि भैंसाकराय तालाब का Appron End sill का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है एवं स्लूस वेल के गेट सही तरह से फीट नहीं किये गये है जिसके सुधार एवं आवश्यक मरम्मत कार्य करने हेतु आपको अवगत कराया गया था, किन्तु आपके व्दारा आज दिनांक तक उपरोक्त कार्य नहीं किया गया है। अतः पुनः आपको अवगत कराया जाता है कि उक्त कार्य 8 दिवस में पूर्ण कर इस कार्यालय को अवगत करावें । यदि आपके व्दारा कार्य नहीं करवाया जाता है तो अनुबंध की धारा 29 के अंतर्गत आपकी जमा सुरक्षा निधि से उक्त कार्य करवा लिया जावेगा , जिसके लिये आप स्वयं ही जवाबदार रहेंगे । लेकिन प्रजापत कंस्ट्रक्शन द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया है । देखना यह दिलचस्प होगा कि विभाग द्वारा इस्टीमेट और बील भूगतान अनुसार कार्य करवाया जाता है या फिर सिर्फ लिपापोती की जावेगी ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!