Connect with us

झाबुआ

झाबुआ पुलिस द्वारा “मुस्कान अभियान” के तहत बच्चों को किया गया जागरूक

Published

on


झाबुआ, 12 नवम्बर 2025।

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में प्रदेशभर में संचालित “मुस्कान विशेष अभियान” के तहत झाबुआ पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

अभियान का उद्देश्य न केवल गुमशुदा बच्चों की तलाश और पुनर्वास है, बल्कि समाज में महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े अपराधों में कमी लाने के साथ-साथ बच्चों में आत्मविश्वास एवं जागरूकता बढ़ाना भी है।

इसी क्रम में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने विद्यार्थियों से संवाद स्थापित कर “गुड टच–बैड टच”, बाल अधिकार, सुरक्षा के उपाय, महिला अपराधों की रोकथाम तथा साइबर अपराध से बचाव के विषय में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रमों के दौरान बच्चों को शॉर्ट फिल्म दिखाई गई तथा उनकी शंकाओं का समाधान भी किया गया।

महिला एवं बच्चों को सुरक्षा संबंधी जानकारी के साथ-साथ हेल्पलाइन नंबर भी बताए गए —
महिला हेल्पलाइन : 1091
बाल हेल्पलाइन : 1098
साइबर क्राइम हेल्पलाइन : 1930

“मुस्कान अभियान” के अंतर्गत ऐसे जागरूकता कार्यक्रम संपूर्ण माहभर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका लक्ष्य बच्चों को सुरक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!