Connect with us

झाबुआ

युवा पीढ़ी जननायकों के संघर्षो और बलिदानों को जाने , यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि है-कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया

Published

on

झाबुआ – जिला प्रशासन झाबुआ द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह का आयोजन दिलीप क्लब झाबुआ में किया गया। मुख्य अतिथियों के आगमन पर बालिकाओं द्वारा तिलक लगाकर पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कैबिनेट मंत्री द्वारा मां सरस्वती एवं बिरसा मुंडा व टांट्या मामा की तस्वीर पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर बालिकाओं द्वारा सरस्वती वंदना की गई। कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग सुश्री निर्मला भूरिया द्वारा बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा गया कि प्रदेश में प्रधानमंत्री जी द्वारा भगवान बिरसा मुंडा जयंती को गौरव दिवस का नाम दिया गया है। सदियों से हमने देखा है कि हमारे जनजातीय समाज के बहुत से ऐसे नायक रहे है जिन्होंने अंग्रेजों से लोहा लिया है देश को आजाद करवाने में समाज को आगे बढ़ाने में ऐसे क्रांतिकारी को शासन ने सम्मान दिया। ऐसे जननायकों को आने वाली पीढ़ी जाने इसलिए 1 नवम्बर से 15 नवम्बर 2025 तक पखवाड़े के तहत विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गई। यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि है।

जननायकों के संघर्षों को जाने और उसे आत्मसात करें – कलेक्टर

कलेक्टर नेहा मीना द्वारा कहा कि आज जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर कहा कि हमारे देश का जो युवा है वह जननायकों के संघर्ष व भगवान बिरसा मुंडा की जो गौरवशाली इतिहास रहा है उनका जो संघर्ष रहा उसे जाने और उसे आत्मसात करे। सभी को जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं दी ।

मुख्य अतिथियों द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन कर उनके द्वारा बनाए गए उत्पादों को सराहा

मंचासिन अतिथियों में केबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया । तत्पश्चात कलेक्टर नेहा मीना और एसपी डा शिवदयाल सिंह का स्वागत किया गया । इसी कड़ी में भाजपा जिलाध्यक्ष भानू भूरिया, भाजपा जिला महामंत्री विजय चौहान , मंच पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कविता सिंगार का भी पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया । कार्यक्रम के प्रथम में कैबिनेट मंत्री द्वारा विभिन्न विभागों जिनमें जनजातीय कार्य विभाग, आयुष विभाग, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग, कृषि कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग प्रदर्शनी का अवलोकन कर उनके द्वारा बनाए गए उत्पादों को सराहा। विद्यार्थियों द्वारा स्वयं बिरसा मुंडा, टांट्या मामा, भीमा नायक, झलकारी देवी व वासवी किड़ो का रूप धारण कर कला की प्रस्तुति दी गई। मुख्य अतिथियों द्वारा कलाकारों को पुष्प माला से सम्मानित किया गया ।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया
कार्यक्रम में राज्य स्तर पर अनुसूचित जनजाति वर्ग की जिला स्तरीय प्राविण्य सूची के कक्षा 10वीं एवं 12वीं के पाँच मेधावी विद्यार्थियों को प्रत्येक को एक-एक हजार रुपये की राशि से पुरुस्कृत किया गया। जिनमें कक्षा 10वीं के प्रवीण मुनिया एवं कु. वर्षा डिंडोर तथा 12वीं के धर्मेश मेडा, बंटी भूरिया एवं कु. रवीना भूरिया को पुरुस्कृत किया गया। शा. कन्या उ. मा. वि. झाबुआ की दो छात्राओं को क्रिकेट एवं तीरंदाजी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया। 69वीं शालेय राज्य स्तरीय तीरंदाजी स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्पर्धा हेतु कक्षा 10वीं की छात्रा कु. आरुषी हिरोन भूरिया एवं 69वीं शालेय राज्य स्तरीय 17 वर्ष (जूनियर) क्रिकेट (बालिका) स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्पर्धा हेतु कु. प्रीति बलवंत मेडा को चयनित होने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग  सुप्रिया बिसेन द्वारा आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधिगण, पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह, सहायक कलेक्टर  आशीष कुमार, अपर कलेक्टर  सी.एस. सोलंकी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ  भास्कर गाचले एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी, छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ13 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ17 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!