Connect with us

झाबुआ

वार्ड क्रमांक 12 में बीएलओ की लापरवाही उजागर
मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य पर असर, वार्डवासी नाराज़

Published

on



झाबुआ। जिलेभर में निर्वाचन आयोग एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के तहत मतदाता सूचियों का सत्यापन कार्य तेजी से चल रहा है। बीएलओ को वार्ड–वार्ड जाकर घर–घर गणना पत्रक (ड्राफ्ट) प्रदान कर उन्हें भरवाकर जमा करवाने की जिम्मेदारी दी गई है। अधिकतर वार्डों में यह कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है, लेकिन शहर के वार्ड क्रमांक 12, गोपाल कॉलोनी में नियुक्त बीएलओ द्वारा गंभीर लापरवाही सामने आई है।

वार्डवासी प्रकाश डावर, नरेन्द्र राठौर, जितेन्द्र शाह सहित अन्य नागरिकों ने बताया कि उन्हें अब तक बीएलओ की जानकारी ही नहीं है। न तो कोई गणना पत्रक बांटा गया है और न ही मतदाता सूची अद्यतन से संबंधित कोई प्रक्रिया शुरू हुई है। जबकि अन्य वार्डों में बीएलओ लगातार घर-घर जाकर सूची पुनरीक्षण कार्य कर रहे हैं।

नागरिकों का कहना है कि बीएलओ की इस उदासीनता के कारण वार्ड के अनेक मतदाता एसआईआर प्रक्रिया से अनभिज्ञ रह गए हैं। ऐसे में संभावना है कि आगामी चुनावों में कई नागरिक मतदाता सूची से वंचित हो जाएं। यही कार्य शहर के कई वार्डों में पिछले 15 दिनों से तेजी से चल रहा है, परंतु वार्ड 12 में प्रशासनिक ढिलाई स्पष्ट रूप से देखने को मिल रही है।




रहवासियों ने की कार्रवाई की मांग

वार्डवासियों ने निर्वाचन आयोग एवं जिला प्रशासन से इस मामले में तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। साथ ही वार्ड में नवीन बीएलओ की नियुक्ति कर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को समय पर पूरा करवाने की आवश्यकता जताई है, ताकि मतदाताओं को आगामी चुनावों में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!