Connect with us

झाबुआ

कल्याणपूरा में तेरापंथ भवन निर्माण कार्य हेतु, भूमिप्रदाता के रूप में चंचल बेन विमल कुमार सेठिया ने 21 लाख रुपए राशि दान में दी

Published

on

झाबुआ / कल्याणपूरा- रविवार को कल्याणपुरा में नवीन तेरापंथ भवन का लोकार्पण किया गया । इस भवन निर्माण हेतु विशेष रूप से भूमि प्रदाता के रूप में नवसारी के चंचल बेन विमल कुमार सेठिया ने 21 लाख रुपए की राशि दान में दी और इसी दान राशि के बाद भवन निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ और अंत: भव्य निर्माण हुआ ।

चंचल बेन विमल कुमार सेठिया का परिवार

कल्याणपूरा जैसे छोटे से क्षेत्र में जन्म लेने के पश्चात विमल कुमार सेठिया ने व्यवसाय हेतु नवसारी गुजरात में कार्य प्रारंभ किया । श्री सेठिया ने कड़ी मेहनत और लगन के बाद क्षेत्र में उघोगपति के रूप में अपनी प्रतिष्ठा बढ़ाई और नवसारी गुजरात में अपना परचम लहराया । अनेक सामाजिक संस्था में अमूल्य सहयोग प्रदान किया व आर्थिक सहयोग भी दिया । और इसी सहयोग रवैए के कारण क्षेत्र में सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाई ।  जब कल्याणपुरा तेरापंथ सभा द्वारा भवन निर्माण हेतु भूमि खरीदी की बात विमल सेठिया को बताई । तब सामाजिक कार्यकर्ता विमल कुमार सेठिया ने सहर्ष ही मांग को स्वीकार करते हुए , भूमि क्रय करने हेतु राशि देने की सहमति प्रदान की । नवसारी के चंचल बेन विमल कुमार सेठिया ने भूमिप्रदाता के रूप में कल्याणपुरा सभा को 21 लाख रुपए राशि दान में दी और संभवतः भूमि क्रय करने के बाद ही तेरापंथ भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ हो सका । इस तरह आर्थिक दान देकर श्री सेठिया ने साबित किया कि उन्हें अपनी जन्मभूमि और समाज से कितना लगाव है और  उनकी समर्पण भावना को भी दर्शाता है । वही अपने स्वर्गीय पुत्र हर्ष कुमार सेठिया की स्मृति में श्री सेठिया ने कार्यक्रम के आतिथ्य के लाभार्थी के रूप में लाभ लिया और कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई । वही लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप अहमदाबाद के विकास पितलिया ने अपने उद्बोधन में कहा था कि पैसा और संपत्ति होना बड़ी बात नहीं वरन विसजर्न करना बड़ी बात है और इसी बात को विमल कुमार सेठिया ने चरितार्थ कर बताया । लोकार्पण कार्यक्रम में पधारे तेरापंथ महासभा के विभिन्न पदों पर आसीन पदाधिकारियों ने इस समर्पण की भूरी भूरी प्रशंसा भी की ।कल्याणपूरा तेरापंथ सभा द्वारा श्री सेठिया की इस विसर्जन शैली को लेकर पगड़ी , मोती की माला और शाल श्रीफल देकर सम्मान किया ।वही रायपुर के राजेंद्र माया सेठिया भजन संध्या के लाभार्थी बनकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!