Connect with us

झाबुआ

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

Published

on

झाबुआ – । अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन पीएम श्री कन्या उ. मा. विद्यालय में जिला प्रशासन एवं गीता प्रतिष्ठान के संयुक्त तत्वावधान में कलेक्टर नेहा मीना की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ भगवान श्रीकृष्ण, माँ सरस्वती एवं श्रीमद्‌भगवद्‌गीता की पूजा-अर्चना से हुआ। कलेक्टर नेहा मीना ने कहा कि श्रीमद्‌भगवद्‌गीता केवल धार्मिक ग्रन्थ नहीं, बल्कि जीवन का व्यवहारिक मार्गदर्शन है। गीता का ज्ञान हमें कर्तव्यपालन, आत्मअनुशासन और कर्मयोग की प्रेरणा देता है। महोत्सव के माध्यम से विद्यार्थियों में न केवल आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ती है, बल्कि जीवन में धैर्य, एकाग्रता और सकारात्मक सोच विकसित करने का संदेश भी मिलता है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में चरित्र निर्माण एवं संस्कारों का संवर्धन होता है, जो भविष्य निर्माण का आधार है।

गीता का सस्वर पाठ एवं भावार्थ
कार्यक्रम में श्रीमद्‌भगवद्‌गीता के 15वें अध्याय का सस्वर पाठ गीता प्रतिष्ठान के  प्रहलाद जोशी एवं प्राचार्य श्रीमती सीमा त्रिवेदी द्वारा किया गया, जिसमें छात्राओं एवं उपस्थित जनसमुदाय ने सहभागीता की। सस्वर पाठ उपरांत अध्याय का भावार्थ  जैमिनी शुक्ला ने प्रस्तुत किया। इसके बाद  राजेश बालसोरा द्वारा कर्मयोग, गीता के सार एवं सनातन संस्कृति में गीता के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई।

गीता आरती एवं छात्राओं के साथ संवाद
कार्यक्रम में विधिवत रूप से गीता आरती की गई। गीता आरती के उपरांत कलेक्टर नेहा मीना ने छात्राओं के साथ गीता ज्ञान पर संवाद कर उनके प्रश्नों का उत्तर दिया । कार्यक्रम का आभार प्रदीप पंड्या ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में  अपर कलेक्टर  सी. एस. सोलंकी, एसडीएम झाबुआ  भास्कर गाचले, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती सुप्रिया बिसेन, जिला शिक्षा अधिकारी आर. एस. बामनिया, अन्य अधिकारी, विद्यालय स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ7 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ10 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!