Connect with us

झाबुआ

पोक्सो एक्ट के अंतर्गत नियुक्त सपोर्ट पर्सन का प्रशिक्षण संपन्न

Published

on

झाबुआ, दिनांक 01 दिसंबर 2025

पोक्सो एक्ट के अंतर्गत नियुक्त सपोर्ट पर्सन का प्रशिक्षण संपन्न
लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 (पोक्सो) की धारा 39 के तहत नियुक्त सहायक व्यक्तियों (सपोर्ट पर्सन) का विधिवत प्रशिक्षण आज न्यायपीठ बाल कल्याण समिति, झाबुआ में आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री राधू सिंह बघेल के मार्गदर्शन एवं समिति की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

प्रशिक्षण के दौरान समिति के सदस्य श्री चंचल भंडारी द्वारा पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं तथा सपोर्ट पर्सन की भूमिका और जिम्मेदारियों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।
संरक्षण अधिकारी श्री पंकज बघेल ने सभी नियुक्त सपोर्ट पर्सन को निर्धारित गाइडलाइन एवं कार्यप्रणाली से अवगत कराया।

समिति की सदस्य श्रीमती सपना भट्ट ने प्रश्न–उत्तर के माध्यम से सपोर्ट पर्सन के साथ संवाद स्थापित करते हुए उनकी शंकाओं का समाधान किया।
वहीं विधि सह परिवीक्षा अधिकारी श्री रविन्द्र सिंह अहोरिया ने फील्ड में आने वाली चुनौतियों एवं उनके समाधान पर विस्तृत चर्चा की।

कार्यक्रम में समिति सदस्य श्री सुरेंद्र सिंह भूरिया, संरक्षण अधिकारी श्री कुंजराज बघेल, सामाजिक कार्यकर्ता श्री अनिल अवासिया, अजय मुवेल आदि का विशेष सहयोग रहा। सभी नियुक्त सपोर्ट पर्सन प्रशिक्षण में उपस्थित रहे।

यह प्रशिक्षण बाल संरक्षण व्यवस्था को अधिक सशक्त और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ4 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

झाबुआ1 day ago

सांदीपनि विद्यालय खवासा के दो विद्यार्थियों का योगासन प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर चयन.         

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!