Connect with us

झाबुआ

आओ पता लगाए :- वह कौन शख्स है जो झाबुआ व पिटोल क्षेत्र के ढाबों से,अवैध शराब विक्रय को लेकर उगाही कर रहा है

Published

on

झाबुआ – जिले में अवैध शराब विक्रय को लेकर विगत दिनों कई आडियो/ विडीयो वायरल हुए थे जिसमें पिटोल , वटटा, राणापूर, कालीदेवी, कल्याण पूरा क्षेत्र में अवैध शराब विक्रय और परिवहन को लेकर आबकारी अधिकारी और उपनिरीक्षक द्वारा शिकायतकर्ता को आर्थिक लाभ देने की बात आडियो में सुनाई दे रही थी ।‌ वही विगत दिनों ही झाबुआ पुलिस का भी शराब को लेकर आडियो और वीडियो वायरल हुए थे । लेकिन आज दिनांक तक उस मामले को लेकर पुलिस विभाग द्वारा कोई कारवाई नहीं की गई ।

सूत्रों के अनुसार झाबुआ क्षेत्र के आसपास और पिटोल क्षेत्र के आसपास के विभिन्न ढाबों पर अवैध शराब का विक्रय लगातार जारी है । और अवैध परिवहन भी लगातार जारी है और संभवतः इसकी जानकारी पुलिस और आबकारी विभाग को भी है लेकिन कारवाई सिर्फ छोटे छोटे विक्रेताओं पर हो रही है । सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार पिटोल क्षेत्र में विभिन्न ढाबों पर अवैध शराब विक्रय और परिवहन को लेकर किसी शख्स द्वारा दस हजार रुपए प्रतिमाह बंदी ली जा रही है साथ ही झाबुआ के आसपास के क्षेत्रों में छोटे छोटे ढाबे संचालकों से पांच हजार और बड़े ढाबे संचालकों से दस हजार रुपए मासिक बंदी ली जा रही है । वही शहरी क्षेत्र में सट्टा के संचालन को लेकर भी  करीब 20-25 हजार रुपए प्रतिमाह बंदी ली जा रही है । सूत्रों  का कहना है कि कोई शख्स हर माह की पांच से दस तारीख के बीच इन ढाबा संचालक से अवैध शराब विक्रय और परिवहन के नाम पर उगाही कर रहा है । और जो शख्स बंदी देने से इंकार करता है तो शख्स द्वारा पुलिस या आबकारी विभाग को सूचना देकर कारवाई करवाई जाती है । प्रश्न यह है कि यदि सूत्रों की बात पर विश्वास किया जाए, तो यह शख्स  आबकारी विभाग से या फिर दलाल या फिर कोई और है यह जांच का विषय है । इस तरह इस शख्स द्वारा अवैध शराब विक्रय को लेकर महीने में लाखों रुपए उगाही के रूप में वसूले जा रहे हैं । एक तरफ जिला प्रशासन द्वारा नशा मुक्ति को लेकर अभियान चलाया गया था वहीं दूसरी ओर इस तरह के शख्स जिले में अवैध शराब विक्रय और परिवहन के नाम पर लाखों रुपए उगाही कर अपनी जेबें गर्म कर रहे हैं । कहीं इस तरह के शख्स अवैध शराब सप्लाई कर , शासन प्रशासन की छवि धूमिल करने का प्रयास तो नहीं कर रहे हैं । 

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!