Connect with us

झाबुआ

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के जिलाध्यक्ष पद पर दीपेश प्रजापति नियुक्त

Published

on

झाबुआ। जिले के पत्रकार टीवी 27 न्यूज़ चैनल के जिला संवाददाता और सीबी लाइव के रिपोर्टर DSP न्यूज़ के संपादक दीपेश प्रजापति को पत्रकारों के हित संरक्षण और सुरक्षा से संबंधित संगठन राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक देवेन्द्र कुमार मिश्रा, संरक्षक एपी सिंह सुप्रीम कोर्ट महाधिवक्ता, प्रदेश अध्यक्ष अमित द्विवेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित जैन, प्रदेश महासचिव भरत भूषण विश्वकर्मा द्वारा झाबुआ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दीपेश प्रजापति की नियुक्ति की सूचना मिलते ही जिले भर के पत्रकारों में हर्ष देखा जा रहा है और उन्हें बधाई संदेश प्रेषित किए जा रहे हैं। वहीं दीपेश प्रजापति का कहना है कि संगठन द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। प्रजापति ने बताया कि बहुत जल्दी संगठन का विस्तार कर संगठन को मजबूती देने के साथ पत्रकारों में जोश भरने का काम किया जायेगा ताकि पत्रकारों की दिन हीन दशाओं में सुधार हो इसके साथ ही पत्रकारों की सुरक्षा और उनके हितों की रक्षा के लिए भी सभी से सामूहिक रूप से चर्चा की जाएगी। ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!