Connect with us

झाबुआ

डॉ हर्ष मेहता बने जीसो के राष्ट्रीय महामंत्री एवं म.प्र. प्रभारी

Published

on

झाबुआ – जैन इंटरनेशनल सेवा फाउंडेशन द्वारा सुप्रीम कोर्ट के प्रख्यात अधिवक्ता डॉ. हर्ष मेहता को मुंबई के १२०० जैन संघों के समग्र जैन महासंघ प्रमुख प्रख्यात उद्योगपति श्री वीरेंद्र पी जैन सा , जीसो के इंटरनेशनल चेयरमैन श्री सुरेश पूनमिया जी, श्री महेंद्र भाई जैन द्वारा मुंबई मुख्यालय पर राष्ट्रीय महामंत्री एवं मध्यप्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है।

फाउंडेशन के केंद्रीय पदाधिकारियों ने बताया कि डॉ. हर्ष मेहता लंबे समय से विधि क्षेत्र, सामाजिक सेवा, युवा मार्गदर्शन तथा जैन दर्शन के प्रचार-प्रसार से जुड़े विभिन्न आयामों में सक्रिय एवं प्रभावी भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी प्रशासनिक क्षमता, संगठन निर्माण की योग्यता और सेवा भावना को देखते हुए सर्वसम्मति से उन्हें यह दायित्व सौंपने का निर्णय लिया गया।

जैन इंटरनेशनल सेवा फाउंडेशन का मानना है कि डॉ. हर्ष मेहता के नेतृत्व में संगठन द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, आपदा राहत, युवा सशक्तिकरण, नैतिक व आध्यात्मिक जागरण जैसी विविध सेवात्मक योजनाओं को और अधिक सुदृढ़, व्यापक एवं संगठित रूप से क्रियान्वित किया जा सकेगा, जिससे जैन समाज सहित समस्त समाज में सेवा और करुणा के मूल्यों को नई ऊर्जा प्राप्त होगी।

इस अवसर पर फाउंडेशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने डॉ. हर्ष मेहता को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए आशा व्यक्त की कि उनकी नियुक्ति से संगठन की कार्यक्षमता, राष्ट्रीय उपस्थिति एवं जन-भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि होगी तथा आने वाले समय में अनेक नवीन सेवा परियोजनाओं का मार्ग प्रशस्त होगा।
मात्र 31 वर्ष की आयु में श्री मेहता अनगिनत संस्थाओं में अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सेवाए प्रदान कर रहे हैं । जैन इंटरनेशनल सेवा फाउंडेशन ने सभी मीडिया संस्थानों, सामाजिक संगठनों एवं जैन समाज के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि वे डॉ. हर्ष मेहता के नेतृत्व में संचालित होने वाली सेवा एवं जनकल्याण की पहलों को व्यापक स्तर पर समाज तक पहुंचाने में सहयोग प्रदान करें।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ23 hours ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ24 hours ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

झाबुआ1 day ago

सांदीपनि विद्यालय खवासा के दो विद्यार्थियों का योगासन प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर चयन.         

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!