Connect with us

झाबुआ

संकल्प ग्रुप द्वारा  प्रथम चरण मे ग्राम फुटियाँ में वृद्धजनों को कंबल वितरण

Published

on


झाबुआ।
सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदना के भाव को साकार करते हुए संकल्प ग्रुप द्वारा प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी ग्राम फुटियाँ में कड़ाके की ठंड से राहत प्रदान करने हेतु वृद्धजनों को कंबल वितरण का आयोजन किया गया।  प्रथम चरण के इस अवसर पर ग्रामीण अंचल के 20 वृद्धजनों को स्नेहपूर्वक कंबल ओढ़ाए गए।

कड़ाकी ठंड के मौसम में निर्धन एवं असहाय वृद्धजनों के प्रति अपनत्व और सेवा भावना के साथ संकल्प ग्रुप की बहनों ने यह पुनीत कार्य किया। कंबल वितरण हेतु सभी सदस्यों द्वारा आपसी सहयोग से राशि एकत्रित की गई तथा तन-मन-धन से इस सेवा कार्य को सफल बनाया गया।

यह कार्यक्रम झाबुआ शहर से लगभग 6 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम फुटियाँ के आंगनवाड़ी केंद्र पर शुक्रवार दोपहर आयोजित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आंगनवाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता साधना व रेखा बुआ एवं सहायिका संतु दीदी,रेशमा का पूर्ण सहयोग रहा। साथ ही समीप स्थित अन्य आंगनवाड़ी केंद्र गोर्धन  पाड़ा, तड़वी फलीआ व स्कूल फलियाँ व से भी वृद्धजनों को आमंत्रित कर उन्हें भी कंबल वितरित किए गए।

संकल्प ग्रुप के सदस्यों ने स्वयं के वाहनों से ग्राम तक पहुँचकर सेवा कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों को भी बिस्किट एवं टॉफियाँ वितरित की गईं, जिससे बच्चों में भी प्रसन्नता देखी गई।

इस सेवा आयोजन में संकल्प ग्रुप के सदस्य — कृष्णा तिवारी, सविता गुप्ता, निर्मला गोयल,देवकन्या सोनगरा, सुनीता अलावा, श्यामल अरोड़ा तथा श्रीमती सुशीला भट्ट की उपस्थिति रही। कंबल प्राप्त कर वृद्धजनों ने संकल्प ग्रुप के सदस्यों को आशीर्वाद प्रदान किया एवं इस सहयोग के लिए हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

संकल्प ग्रुप की अध्यक्ष श्रीमती भारती सोनी ने सभी सहयोगी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी समूह द्वारा ग्रामीण अंचलों के अन्य गाँवों में जाकर इसी प्रकार के सेवा कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्ग के प्रति संवेदनशीलता और सहयोग ही सच्ची सामाजिक सेवा है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!