झाबुआ। जिले के पत्रकारों के लिए आयोजित झाबुआ मीडिया ट्राफी 2.0 का शहर के कॉलेज मैदान पर 19 दिसंबर, शुक्रवार सुबह 10 बजे से शुभारंभ हुआ। शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मप्र शासन की केबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया उपस्थित रहीं। विशेष अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष भानू भूरिया, एवं भाजपा खेल प्रकोष्ठ जिला संयोजक शैलेष बिट्टू सिंगार मौजूद रहे। अध्यक्षता जिला जनसंपर्क अधिकारी जिनेन्द्रीय सगोरिया ने की ।
अतिथियों ने प्रारंभ में मां सरस्वतीजी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन किया। बाद अतिथियों का स्वागत पुष्पमालाओं से झाबुआ मीडिया ट्राफी 2.0 के आयोजक भूपेन्द्रसिंह गौर, पियूष गादिया, मुकेश परमार, वरिष्ठ पत्रकार यशवंतसिंह पंवार, चन्द्रभानसिंह भदौरिया, अहद खान, सचिन बैरागी, विरेन्द्रसिंह राठौर ‘भईजी’, आलोक द्विवेदी, मनोज भानपुरिया, महेश राठौर, मनोज अरोरा आदि ने किया। स्वागत उद्बोधन आयोजक मुज्जमिल खान ने देते हुए मंचासीन अतिथियों का शब्दों के माध्यम से अभिनंदन किया। बाद मुख्य अतिथि मप्र शासन की केबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि पत्रकार जो दिन-रात अपने कार्य में व्यस्त रहते है। वे व्यस्ततम समय में से क्रिकेट खेलकर उनका भरपूर मनोरंजन होने के साथ शारीरिक और मानसिक स्फूर्ति का भी संचार होगा। क्रिकेट पूरे विश्व का सबसे लोकप्रिय खेल है। सभी पत्रकार खिलाड़ी पूरे उत्साह और उल्लास के साथ तीन दिन खेल का भरपूर आनंद लेकर इस खेल में शानदार प्रदर्शन कर पुरस्कार प्राप्त करे, ऐसी मेरी ओर से सभी को शुभकामनाएं है। भाजपा जिलाध्यक्ष भानू भूरिया ने कहा कि क्रिकेट खेल पत्रकारों में आपसी समन्वय और भाईचारे का बढ़ाने के साथ मनोरंजन का अच्छा साधन है। जो पत्रकार दिनभर इमरजेंसी सेवाओं में लगे रहते है, वह आज क्रिकेट के मैदान पर अपना जोहर दिखाते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। श्री भूरिया ने आयोजकों और सभी टीमों को अपनी ओर से बधाई प्रेषित की। भाजपा खेल प्रकोष्ठ जिला संयोजक शैलेष बिट्टू सिंगार ने कहा कि क्रिकेट मैच का सभी पत्रकार खिलाड़ी भरपूर आनंद लेने के साथ खेल भावना के साथ खेले और अच्छा प्रदर्शन करे। श्री सिंगार ने कहा कि नगरपालिका की ओर से जो भी सहयोग की आवश्यकता होगी, उसके लिए पूर्ण सहयोग करने हेतु आश्वस्त किया। शुभारंभ अवसर पर संचालन वरिष्ठ पत्रकार प्रवीणकुमार सोनी ने किया । मंत्री निर्मला भूरिया ने की बेटिंग और और भाजपा जिलाध्यक्ष ने की बोलिंग
बाद अतिथियों द्वारा मैदान पर आकर सबसे पहले स्वयं क्रिकेट खेल का आनंद लिया। जिसमें मंत्री निर्मला भूरिया ने बल्लेबाजी की तो भाजपा जिलाध्यक्ष भानू भूरिया ने बोलिंग करते हुए विकेट चटकाया। बाद अतिथियों ने प्रथम मैच खेलने वाली टीमों से परिचय भी प्राप्त किया और सभी पत्रकार खिलाड़ियों का हौंसला अफजाई किया। मैच में निर्णायक एवं एंपायर की भूमिका लालाभाई कप्तान, अमजद खान, विनोद बढ़ई, नरेशराज पुरोहित, उदय बिलवाल, दिनेश डूडवे आदि ने निभाई। वहीं आयोजन को सफल बनाने में विशेष सहयोग झाबुआ मीडिया ट्राफी 2.0 से जुड़े राकेश पोतदार, नरेन्द्र राठौर, मयंक भावसार, मीडिया प्रभारी दौलत गोलानी, रिंकू राठौर, ऋतिक विश्वकर्मा, नवनीत त्रिवेदी, अंकित जैन, सनी डामोर आदि ने प्रदान किया। स्कोरर की भूमिका शंकर परमार एवं विनय वड़खिया तथा कामेंट्रेटर के रूप में अलग-अलग पत्रकारों ने शानदार कामेंट्री कर मैंच को रोमांच और आनंद से भरपूर किया। प्रथम दिन हुए 4 मैच प्रतियोगिता के प्रथम दिन पहला मैच झाबुआ मीडिया डी और पारा पिटोल मिक्स मीडिया के बीच हुआ। जिसका टॉस मंत्री निर्मला भूरिया ने करवाया। पहले टॉस झाबुआ मीडिया डी की टीम ने जीतते हुए बल्लेबाजी की और निर्धारित 8 ओवर में 100 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जिसमें सर्वाधिक 71 रन रोहित डाबी ने बनाए। दूसरी इनिंग में पारा-पिटोल मिक्स मीडिया ने बल्लेबाजी करते हुए विनय पंचाल के 51 रन की बदोलत शानदार पारी खेलते हुए अंतिम ओवर में छक्का लगाकर जीत हासिल कर ली। दूसरा मैच झाबुआ मीडिया बी और रानापुर पत्रकार-11 का हुआ। जिसमें दोनो कप्तान भूपेन्द्रसिंह गौर और मनोहर सोनी के बीच टॉस भाजपा जिलाध्यक्ष भानू भूरिया ने करवाया। जिसमें टॉस मनोहर सोनी ने जीतते हुए रानापुर मिक्स-11 ने बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 8 ओवर में 94 रनों का स्कोर खड़ा किया। दूसरी पारी में झाबुआ मीडिया बी के खिलाड़ियों ने भी बल्लेबाजी में शानदान प्रदर्शन किया, लेकिन निर्धारित 8 ओवर में लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाए और हार का सामना करना पड़ा। रोमांचक मुकाबले में रानापुर मिक्स-11 की टीम ने जीत दर्ज करवाई। तीसरा मैच रानापुर मीडिया-11 बनाम झाबुआ सी के बीच हुआ। जिसमें झाबुआ सी टीम ने टॉस जीत और निर्धारित 8 ओवर करीब 50 रन बनाए। रानापुर मीडिया-11 की टीम ने इस स्कोर को 5 ओवर में ही पूरा करते हुए जीत दर्ज करवाई गई। खबर लिखे जाने तक चौथा मैच जारी रहा। कुल 117 खिलाड़ी ले रहे भाग झाबुआ मीडिया ट्राफी 2.0 के आयोजक भूपेन्द्रसिंह गौर व पीयूष गादीया ने बताया कि क्रिकेट टूर्नामेंट में झाबुआ जिले के कुल 127 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है । सभी खिलाड़ियों के भोजन की व्यवस्था भी आयोजकों की ओर किए जाने के साथ कॉलेज मैदान पर क्रिकेट टूनामेंट के होर्डिंग्स-फलेक्स लगाए गए है। खिलाड़ियों को ड्रेस कोड आयोजक की ओर से उपलब्ध करायी गयी और कैप अल्ट्राटेक सीमेंट के विक्रेता पीयूष गादीया की ओर से । पूरा आयोजन गरिमामय एवं भव्य रूप से किया जा रहा है। प्रथम दिन प्रतियोगिता में अतिथि के रूप में जिला परिवहन अधिकारी कृतिका मोहटा, वरिष्ठ अभिभाषक एवं रोटेरियन उमंग सक्सेना, परहित संस्था से अर्चना राठौर, गुड मार्निंग क्लब से प्रफूल्ल कमलेश शर्मा ने भी पहुंचकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के साथ मैच का आनंद लिया। आयोजक पियूष गादिया व मुकेश परमार ने बताया कि स्पर्धा के दूसरे दिन 20 दिसंबर, शनिवार को भी 4 मैच खेले जाएंगे। अंतिम दिन 21 दिसंबर, रविवार को 2 सेमीफायनल एवं 1 फायनल मैच खेला जाएगा।
देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।