Connect with us

DHAR

अनुभूति शिविरों का सफलतापूर्वक आयोजन पांडव गुफा बाग एवं डायनासोर फॉसिल नेशनल पार्क बाग में किया गया

Published

on


     धार, 22 दिसंबर 25। वन मण्डलाधिकारी श्री विजयनाथम टीआर के आदेशानुसार गत दिवस वन मंडल धार के वन परिक्षेत्र बाग के प्रथम अनुभूति शिविरों का सफलतापूर्वक आयोजन पांडव गुफा बाग एवं डायनासोर फॉसिल नेशनल पार्क बाग में किया गया। इस शिविर में माता शबरी कन्या शिक्षा परिसर बाग की 126 छात्राओं के साथ अध्यापिकाओं ने सहभागिता की गई। इसी प्रकार कस्तूरबा गांधी वालिका आवास छात्रावास भमौरी की 126 छात्राओं के साथ अध्यापिकाओं ने सहभागिता की।
    शिविर के माध्यम से छात्राओं को वन, जैव विविधता, डायनासोर जीवाश्म एवं पर्यावरण संरक्षण से अवगत कराया गया। शिविर के समापन में छात्राओं द्वारा अनुभूति थीम गाने पर आदिवासी (सांस्कृतिक) लोक नृत्य किया गया। वन विभाग धार द्वारा कपड़े का बैग, लघु वनोपज खाद्य किट, अनुभूति पुस्तक पेन एवं केप छात्राओं को वितरित किए गए। इस दौरान श्री होशियार सिंह कन्नौजे, वन परिक्षेत्र अधिकारी बाग, अनुभूति प्रेरक श्री जितेंद्र सिंह गौड़, वनपाल एवं वन परिक्षेत्र बाग का वन अमला उपस्थित रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!