Connect with us

DHAR

धार नगर में जल वितरण व्यवस्था का निरीक्षण
जल गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पाई गई

Published

on


        धार 6 जनवरी 2026। जिले में जल वितरण की समूचित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद धार एवं नगर पालिका के तकनीकी अमले द्वारा नगर के प्रमुख जल वितरण स्रोतों, फिल्टर प्लांट एवं पाइप लाइनों का निरीक्षण किया गया।
        निरीक्षण के दौरान राजबाड़ा, बोहरा बाखल, त्रिमूर्ति नगर, शांति कुंज, अर्जुन कॉलोनी, नालछा दरवाजा सहित अन्य क्षेत्रों का भ्रमण कर जल आपूर्ति व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया गया। पूर्व में जल गुणवत्ता की जांच हेतु पानी के सैंपल पीएचई विभाग को भेजे गए थे, जिसके पश्चात पीएचई विभाग द्वारा क्लोरिनेशन करने के निर्देश दिए गए।       
           निर्देशों के पालन में नगर पालिका के फिल्टर प्लांट एवं अन्य जल आपूर्ति स्रोतों से पुनः पानी के सैंपल लेकर पीएचई विभाग को परीक्षण हेतु भेजे गए। परीक्षण उपरांत प्राप्त रिपोर्ट में जल की गुणवत्ता निर्धारित मापदंडों के अनुरूप पाई गई, जिससे नगरवासियों को शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध होने की पुष्टि हुई है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ3 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ7 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!