Connect with us

झाबुआ

हिन्दु सम्मेलन को लेकर थांदला नगर की तीनो बस्तियों मे खासा उत्साह सम्मेलन की तैयारियां जोरो पर

Published

on

थांदला (वत्सल आचार्य की रिपोर्ट)– थांदला नगर की तीनो बस्तियों संत रविदास बस्ती महाराणा प्रताप बस्ती व शिवाजी बस्ती मे होने वाले हिन्दु सम्मेलन को लेकर लोगो मे खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। तीनो बस्तियों मे कार्यालयों का उद्घाटन भी होचुका होकर  प्रतिदिन बड़ी संख्या मे तीनो बस्तियों के  कार्यकर्ता ढोल के साथ घर घर सम्पर्क कर  हिन्दु सम्मेलन मे परिवार सहित आने के लिए आग्रह कर निमंत्रण दे रहे है। नगर  के मध्य स्थीत महाराणा प्रताप बस्ती मे भी कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ प्रतिदिन ढोल लेकर घर घर सम्पर्क कर 27 नवंबर को हनुमान अस्ट मंदिर पर होने वाले बस्ती के हिन्दु सम्मेलन मे सपरिवार आने हेतु निमंत्रण दे रहे है वही नगर की शिवाजी बस्ती व संत रविदास बस्ती मे भी कार्यक्रम की तैयारिया जोरो पर चल रही है।

साथ हि जानकारी देते हुए हिन्दु सम्मेलन महाराणा प्रताप बस्ती के संयोजक राकेश श्रीमार मुकेश राठौड़ ने बताया कि हिन्दुसम्मेलन को लेकर बस्ती के  स्थानीय व्यापारियों से भी अपना व्यवसाय बंद रख कर अधिक से अधिक संख्या मे कार्यक्रम मे सपरिवार आने का आग्रह टोलियो द्वारा किया जा रहा है ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!