Connect with us

झाबुआ

सामाजिक महासंघ जिला इकाई द्वारा शहर की सभी स्कूलों में जाकर बच्चों को पत्रकों का किया जा रहा वितरण

Published

on


राष्ट्रवाद, धर्म जागरण एवं सनातन संस्कारों की पाठशाला में सभी से अधिकाधिक संख्या में शामिल होने हेतु अपील की जा रहीं
झाबुआ। सामाजिक महासंघ जिला इकाई द्वारा आगामी 30 दिसंबर से 4 जनवरी तक पैलेस गार्डन पर प्रतिदिन सुबह 8.30 से 9.40 बजे तक राष्ट्रवाद, धर्म जागरण एवं सनातन संस्कारों की 5वीं पाठशाला का आयोजन किया जाएगा। जिसकी प्रचार-प्रसार सामग्रीयों के विमोचन बाद महासंघ के पदाधिकारियों द्वारा शहर की सभी शासकीय एवं निजी स्कूलों मंे जाकर पत्रकों का वितरण करनेके साथ शहर में प्रमुख स्थानों पर पाठशाला आयोजन के बेनर-फलेक्स आदि लगाए गए है।
जानकारी देते हुए सामाजिक महासंघ जिलाध्यक्ष डॉ. नीरजसिंह राठौर एवं हरिश शाह ‘लालाभाई’ ने बताया कि शहर की सभी स्कूलों में पत्रकों के वितरण हेतु महासंघ के वरिष्ठ राधेश्याम परमार ‘दादुभाई’, आशीष चतुर्वेदी एवं ओम भदौरिया ‘बंटूभाई’ को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिनके द्वारा 27 दिसंबर, शनिवार को शहर के करीब-करीब सभी शासकीय एवं निजी स्कूलों में जाकर स्कूली बच्चों को राष्ट्रवाद, धर्म जागरण एवं सनातन संस्कारों की पाठशाला आयोजन की जानकारी देते हुए सभी विद्यार्थियों को अभिभावकों और शिक्षकों के साथ अधिकाधिक संख्या में शामिल होने हेतु अपील की गई। साथ ही इस हेतु संकल्प भी दिलवाया गया। पाठशाला आयोजन को लेकर बच्चों में विशेष रूझान एवं रूचि देखने को मिली। शासकीय सांदिपनि उत्कृष्ट उमा विद्यालय में बच्चों को पाठशाला आयोजन के बारे में विस्तार से जानकारी सामाजिक महासंघ के वरिष्ठ राधेश्याम परमार ने दी। बाद संस्था प्राचार्य हरिश कुंडल ने स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हमे दैनिक जीवन में शिक्षा के साथ संस्कारों का ज्ञान और उसका पालन करना भी आवश्यक है। जिसके पास शिक्षा और संस्कार दोनो होते है और जो व्यक्ति अपने माता-पिता एवं बड़े-बुजुर्गों की आज्ञा का पालन करता है, उसका जीवन सुखमय व्यतीत होने के साथ जीवन में उसे कठिनाईयों का सामना नहीं करना पड़ता है। शिक्षा एवं संस्कार दोनो एक गाड़ी के दो पहिये के समान है। इस अवसर पर कोटा (राजस्थान) से पधारे वरिष्ठ शिक्षाविद् अशोक व्यास ने भी शिक्षा और संस्कार के महत्व को प्रतिपादित किया। सामाजिक महासंघ के राधेश्याम परमार ने बताया कि 27 दिसंबर, शनिवार को शहर की करीब 15 स्कूलों में जाकर उनके एवं सामाजिक महासंघ की टीम द्वारा जाकर बच्चों को पाठशाला में आवश्यक रूप से आकर मनोरंजन तरीके से ज्ञानार्जन करने हेतु प्रेरित किया गया।
बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले-चकरी लगेंगे
सामाजिक महासंघ के वरिष्ठ विनोदकुमार जायसवाल एवं मीडिया प्रभारी दौलत गोलानी ने बताया कि पैलेस गार्डन पर पाठशाला के दौरान बच्चों के मनोरंजन के लिए भी भरपूर व्यवस्था की गई है। जिसमें बच्चों के लिए झूले-चकरी लगाए जाएंगे। सुंदर मंच एवं बैठक व्यवस्था के साथ अंतिम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति रहेगी। बच्चों को जिले के ख्यातनाम विषय विशेषज्ञों द्वारा जिले, प्रदेश, देश और दुनिया की महत्वपूर्ण और रोचक जानकारी के साथ योग और पारिवारिक संस्कार की शिक्षा भी दी जाएगी। प्रतिदिन अलग-अलग लाभार्थियों की ओर से बच्चों के लिए अलग-अलग लजीज अल्पाहार की भी व्यवस्था रहेगी। सामाजिक महासंघ द्वारा शहर के सभी बालक-बालिकाओं, अभिभावकों, युवाओं महिलाओं और धर्मप्रेमीजनों से पाठशाला में अधिकाधिक संख्या में पधारकर पाठशाला को भव्य और सफल बनाने हेतु अपील की गई है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!