Connect with us

झाबुआ

झाबुआ – वनवासी कल्याण परिषद आश्रम का स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया

Published

on

झाबुआ। वनवासी कल्याण परिषद के आश्रम का स्थापना दिवस सेवा, संस्कार और समर्पण की भावना का प्रतीक है । इसी कड़ी में वनवासी कल्याण परिषद आश्रम का स्थापना दिवस  सादगी एवं उत्साह के साथ मनाया गया।  आश्रम परिसर में अतिथियों का स्वागत जिला अध्यक्ष मुन्नालाल मकवाना द्वारा किया गया ।  कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

वनवासी कल्याण परिषद आश्रम, झाबुआ के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद गुमान सिंह डामोर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने आश्रम की स्थापना, उद्देश्य एवं वनवासी समाज के सामाजिक-शैक्षणिक उत्थान में उसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। यह भी कहा  कि वनवासी कल्याण परिषद वर्षों से जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कार और स्वावलंबन के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। आश्रम के माध्यम से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों से जोड़ा जा रहा है, जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है कार्यक्रम में मध्य भारत प्रांत सह संगठनमंत्री मिथुन मकवाने ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सेवा, संस्कार और संगठन के महत्व को रेखांकित किया ।


इस अवसर पर श्रीमती सूरज डामोर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आश्रम को कंबल भेंट किए। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष मनोज अरोरा, जनजाति सुरक्षा मंच जिला संयोजक मुकेश मेडा, खेमसिंह जमारा, वालसिंह मसानिया, जिला खेल प्रमुख सोमसिंह सोलंकी, पवन परमार, कपसिंह भूरिया सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन शकानजी भूरिया ने किया एवं आभार प्रदर्शन भलसिंह बघेल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कैलाशचंद्र भाबर एवं  लालचंद्र गमाड़ भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!