Connect with us

झाबुआ

राष्ट्रवाद, धर्म जागरण एवं सनातन संस्कारों की पाठशाला में स्वदेशी अभियान और नशा मुक्ति पर हुई चर्चा

Published

on


बच्चों को प्रतिदिन श्री हनुमान चालीसा पाठ, योग करवाने के साथ ज्ञानवर्धन प्रश्नोत्तरी की जा रहीं
पाठशाला में सैकड़ों की संख्या में बच्चें हो रहे शामिल
झाबुआ। सामाजिक महासंघ जिला इकाई द्वारा 30 दिसंबर, मंगलवार से स्थानीय पैलेस गार्डन पर प्रतिदिन सुबह 8.30 से 9.40 बजे तक राष्ट्रवाद, धर्म जागरण एवं सनातन संस्कारों की पाठशाला का 6वां आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में बच्चों सहित अभिभावक, शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हो रहे है। पाठशाला के प्रथम दिन जहां स्वदेशी अभियान एवं नशा मुक्ति को लेकर चर्चा हुई। दूसरे दिन बच्चों को सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ, योग, प्रणायाम, हास्यासन करवाकर उनका भरपूर मनोरंजन किया गया। पाठशाला में बच्चें उत्साहपूर्वक शामिल हो रहे है और सभी को कार्यक्रम के समापन पर स्वादिष्ट एवं लजीजदार अल्पाहार के साथ बच्चों द्वारा झूले-चकरी का भी आनंद लिया जा रहा है।
प्रथम दिवस पाठशाला में अतिथि के रूप में मातृ शक्ति भारती सोनी, भारती राठौर, सविता गुप्ता एवं गायत्री परिवार के युग प्रवक्ता विनोदकुमार जायसवाल उपस्थित रहे। प्रारंभ में अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन किया। बाद सभी को सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ श्री हनुमान चालीसा पाठ समिति के शुभम राठौर ने करवाया। योग गुरू देवेन्द्र सोनी ने बच्चों को योग के विभिन्न प्रणायाम एवं आसन करवाएं। साथ ही बच्चों को प्रतिदिन योग एवं प्रणायाम करने से होने वाले लाभ के बारे में बताया। संकल्प ग्रुप संचालक भारती सोनी ने बच्चों को प्रतिदिन गायत्री महामंत्र का जाप करने की प्रेरणा दी। राधेश्याम परमार ‘दादुभाई’ ने प्रातःकाल जल्दी उठकर स्नान एवं सूर्यदेवता को जल चढ़ाने से मिलने वाली आत्मिक शांति की व्याख्या की। साथ ही भगवान के मंदिर में पूजन एवं दीप प्रज्जवलन और बच्चों को मस्तिष्क पर तिलक लगाने तथा भगवान नैवेद्य अर्पण करने से सनानत संस्कृति में इसके सकारात्मक फायदों से अवगत करवाया। सामाजिक महासंघ जिलाध्यक्ष डॉ. नीरजसिंह राठौर ने उपस्थित बच्चों से जिले, प्रदेश, देश और विदेश से संबंधित ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी की। मोना गिधवानी ने बच्चो को मंत्रों और शब्दों की महिमा का महत्व बताया।
बच्चों से धार्मिेक प्रश्नावली कर ज्ञानार्जन करवाया
राधेश्याम परमार ‘दादुभाई’ ने बच्चों से सनातन धर्म के संबंध में प्रश्नोत्तरी की, जिसका अधिकांश बच्चों ने सटिक उत्तर दिया। सहीं उत्तर देने वाले बच्चों को रविन्द्रसिंह सिसौदिया द्वारा पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही बच्चों को प्रतिदिन प्रातःकाल जल्दी उठने और माता-पिता के चरण स्पर्श करने की महत्वता बताई। प्रथम दिन स्वल्पाहार के लाभार्थी वरिष्ठ समाजसेवी अशोक शर्मा रहे। पाठशाला बाद बच्चों ने स्वल्पाहार के साथ आयोजन स्थल पर लगे झूले-चकरी का भी आनंद लिया। इस अवसर पर विशेष रूप से सामाजिक महासंघ के वरिष्ठजनों में कोमलसिंह कुशवाह, प्रवीणसिंह चौहान, अभिलाष मिश्रा, सुनील चौहान आदि उपस्थित रहे।
जीवन मंे नित नई ऊंचाईयों को छूने की प्रेरणा दी
पाठशाला के दूसरे दिन अतिथि के रूप में मंच पर महासंघ के वरिष्ठ अशोक शर्मा, रविन्दसिह सिसौदिया, रामबदनसिंह भदोरिया, नवीन पाठक एवं आत्मनिर्भर भारत के राष्ट्रीय संयोजक ओमप्रकाश शर्मा, कोमलसिंह कुशवाह एवं प्रिशा शर्मा आईआईटी मंडी हिमाचल प्रदेश ने दीप प्रज्जवलन किया। इस अवसर पर आत्मनिर्भर भारत के राष्ट्रीय संयोजक ओम शर्मा ने उपस्थित बच्चों को जीवन में निरंतर ऊंचाईयों को छूने के टिप्स बताए एवं सनातन परपंरा को प्राचीनकाल से चली आ रहीं परंपरा बताते हुए सनातन संस्कृति के मूल स्वरूप से अवगत करवाया। इस अवसर पर संकल्प ग्रुप संचालक भारती सोनी ने बच्चों को नैतिक जीवन की शिक्षा दी। राधेश्याम परमार ‘दादुभाई’ ने बच्चों से प्रथम पूज्य विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेशजी के संबंध में रोचक प्रश्न पूछे, जिसके बच्चों ने सुलभता से जवाब दिया। अतिथियों एवं अभिभावकों ने बच्चों का तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया।
राम नाम की महिमा बताई
सामाजिक महासंघ जिलाध्यक्ष डॉ. नीरजसिंह राठौर ने सामान्य ज्ञान संबंधी प्रश्न पूछकर बच्चों के ज्ञान में अभिवृद्धि की। पारसिंह भूरिया ने राम-राम बोलने से शरीर के रोम-रोम में ऊर्जा का संचार होने एवं बच्चों को हस्यासन करवाकर खूब लोट-पोट किया। उच्च शिक्षाविद् बालिका प्रिशा शर्मा ने भागवत गीता का सार एवं भगवान श्रीकृष्ण एवं अर्जुन के संवाद तथा जीवन में श्रेष्ठ धर्म और श्रेष्ठ कर्म की महिमा का वर्णन किया। इस अवसर पर 31 दिसंबर को वन विभाग से सेवानिवृत्त हुए नवीन पाठक का जन्मदिवस होने से उनका एवं परिवारजनांे का सामाजिक महासंघ की ओर आत्मीय अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर सामाजिक महासंघ से जुड़े सुशीलसिंह भूरिया, अभिलाष मिश्रा, मातृ शक्ति के रूप में चेतना चौहान, भारती राठौर, मोना गिधवानी आदि उपस्थित रहीं। दूसरे दिन स्वल्पाहार के लाभार्थी नवीन पाठक रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!