Connect with us

झाबुआ

पीएम श्री विद्यालय कन्या थादला के लेखपाल कोठारी का सम्मान

Published

on


  • थांदला (वत्सल आचार्य की रिपोर्ट)   नगर के पीएम श्री विद्यालय शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के लेखपाल शैतानमल कोठारी की सेवानिवृत्ति पर संस्था ने शाल श्रीफल भेंट कर विदाई दी. संस्था के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने विदाई कार्यक्रम आयोजन किया| सेवानिवृत्ति के अवसर पर लेखापाल कोठारी ने कहा कि 38 वर्ष 5 माह की शासकीय सेवा में उन्होंने अलीराजपुर और झाबुआ जिले में कार्य करने का सौभाग्य मिला| और उन्हें हर जगह अपने सहकर्मियो, अधिकारियों और नागरिकों का सहयोग मिला जिसे मैं अपने जीवन में आगे नहीं भूल पाऊंगा
    अपनी सेवा निवृत्ति के अवसर पर लेखपाल कोठारी ने मानवीय पहल करते हुए विद्यालय की छात्राओं के लिए पीने के पानी हेतु आरओ एवं वाटर कूलर विद्यालय में भेंट किया जिसकी सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है.
    विदाई समारोह के पश्चात लेखपाल कोठारी को विद्यालय की ओर से स्मृति चिन्ह एवं अभिनंदन पत्र भेंट किया गया तत्पश्चात ढोल मांदल के साथ संस्था से विदा किया गया| उक्त कार्यक्रम में उनके परिजनों के अतिरिक्त विद्यालय के प्राचार्य मंगल सिंह नायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी दीपेंद्र सोलंकी विद्यालय के शिक्षक/ शिक्षिकाएं कर्मचारी एवं छात्राएं उपस्थित थी|

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!