Connect with us

झाबुआ

कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में वाटर ट्रीटमेंट प्लांटों का निरीक्षण

Published

on

झाबुआ। कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार जिले के समस्त नगरीय निकायों में अनुविभागीय अधिकारियों द्वारा बैठक लेकर वाटर ट्रीटमेंट प्लांटों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करना रहा। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, उच्च स्तरीय टंकियों एवं सम्प टैंकों की नियमित सफाई एवं निरीक्षण किया जाए तथा क्लोरीनेशन व्यवस्था की 24x7 निगरानी रखी जाए, रिपोर्ट का संधारण किया जाए, किसी भी क्षेत्र में दूषित जल की शिकायत मिलने पर तत्काल सुधारात्मक कार्यवाही की जाए, आमजन से संवाद कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए। इसके अतिरिक्त कलेक्टर ने निर्देश दिए कि प्रत्येक नगरीय निकाय द्वारा हर वार्ड के न्यूनतम 10 प्रतिशत घरों से जल के रेंडम सैंपल लेकर परीक्षण कराया जाए, जिसका क्रॉस एग्जामिनेशन लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग द्वारा अनिवार्य रूप से कराया जाए। पेयजल के सैंपल नियमित रूप से लेकर BIS मानक के अनुरूप गुणवत्ता परीक्षण कराया जाए और जहाँ भी E-Coli/Coliform अथवा अन्य मानकों से अधिक प्रदूषण पाया जाए, वहाँ तत्काल जल आपूर्ति रोककर वैकल्पिक सुरक्षित पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही Residual Chlorine की मात्रा 0.2 PPM से कम एवं 1 PPM से अधिक न होने पाए, इसके लिए आवश्यकतानुसार क्लोरीन बूस्टिंग की जाए तथा नगरीय क्षेत्रों के कुएँ, बावड़ी, तालाब एवं नलकूपों में निर्धारित मानकों के अनुसार ब्लीचिंग पाउडर की डोजिंग सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि जिले के समस्त नगरीय निकायों में जल वितरण प्रणाली का त्वरित सर्वे कर 20 वर्ष से अधिक पुरानी एवं बार-बार लीकेज वाली पाइपलाइनों तथा नाली/सीवर के समीप से गुजरने वाली पाइपलाइनों को चिन्हित किया जाए और सभी चिन्हित रिसावों की मरम्मत 48 घंटे के भीतर सुनिश्चित की जाए

कलेक्टर के निर्देशों के परिपालन में झाबुआ नगर के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ सुश्री अवनधती प्रधान द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए गए। साथ ही बस स्टैंड स्थित पानी की टंकी तथा थांदला गेट क्षेत्र में जल आपूर्ति के नमूने नगर पालिका झाबुआ द्वारा जांच हेतु एकत्रित किए गए।

थांदला में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण अनुविभागीय अधिकारी राजस्व थांदला महेश मंडलोई द्वारा किया गया।इसके साथ ही वार्ड क्रमांक 13 का संयुक्त दल द्वारा सर्वे किया गया, जहां रहवासियों से चर्चा कर जल सैंपल कलेक्ट किए गए। नगर परिषद की जलप्रदाय व्यवस्था से क्षेत्रवासी संतुष्ट नजर आए। पेटलावद में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, जल टंकियों एवं वार्ड क्रमांक 01 का निरीक्षण अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेटलावद सुश्री तनुश्री मीणा द्वारा किया गया। साथ ही पेयजल आपूर्ति के संबंध में सीएमओ एवं पीएचई के साथ बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मेघनगर में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती रितिका पाटीदार द्वारा किया गया। नगर परिषद सीएमओ द्वारा लिए गए जल सैंपलों की निकाय प्रयोगशाला में सभी मानकों पर जांच कराई गई। साथ ही पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा हेतु सीएमओ, पीएचई एवं एमपीयूडीसी के साथ बैठक ली गई। राणापुर में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण नायब तहसीलदार एवं नगर परिषद सीएमओ द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार, एसडीओ पीएचई एवं सीएमओ उपस्थित रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!