झाबुआ के उत्कृष्ट विद्यालय मैदान पर 20 दिवसीय मेले का हुआ उद्घाटन विहिप एवं बजरंग दल द्वारा शहर में निकाली गई भव्य शोर्य यात्रा झाबुआ। विश्व हिन्दू परिषद् एवं बजरंग दल द्वारा जिले के आदिवासी समाज सुधारक संत स्व. खुमसिंह महाराज की स्मृति में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष 6वां ‘महाराज नो मेलो’ का आयोजन शहर के उत्कृष्ट विद्यालय मैदान पर 1 से 20 जनवरी तक किया जा रहा है। प्रथम दिन मेले का उद्घाटन समारोह होने के साथ शहर में भव्य शोर्य संचलन निकाला गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में विहिप-बजरंग दल के पदाधिकारी-कार्यकर्ता निर्धारित गणवेश में भगवान श्रीराम एवं भारत माता के सामूहिक जयघोष के साथ शामिल हुए। मेले का समय प्रतिदिन सुबह 9 से रात 10.30 बजे तक रहेगा। प्रथम दिन मेले के उद्घाटन अवसर पर अतिथि के रूप में विश्व हिन्दू परिषद् के क्षेत्रीय गौ-रक्षा प्रमुख सोहन विश्वकर्मा, जिला धर्म प्रसार जिला प्रमुख कमलसिंह महाराज, विहिप ‘मेन’ जिलाध्यक्ष आजाद प्रेमसिंह डामोर, विहिप जिला उपाध्यक्ष राहुल डामोर, संत श्री गंगूजी महाराज ‘देहदा’ के साथ वरिष्ठ इतिहासकार डॉ. केके त्रिवेदी, वरिष्ठ बुद्धिजीवी पं. गणेशप्रसाद उपाध्याय एवं गायत्री परिवार के युग प्रवक्ता विनोदकुमार जायसवाल मंचासीन रहे। सर्वप्रथम अतिथियांे ने भगवान श्रीराम, भारत माता एवं स्व. खुमसिंह महाराज की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन किया। स्वागत उद्बोधन विहिप जिला उपाध्यक्ष राहुल डामोर ने देते हुए मेले के बारे में जानकारी दी कि यह मेला सभी के प्रेरणास्त्रोत समाज सुधारक स्व. खुमसिंह महाराज की स्मृति में प्रतिवर्ष लगाया जाता है। मेले का उद्देश्य जिले की आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने के साथ मेले के माध्यम से जिलेवासियों का भरपूर मनोरंजन होगा। विहिप धर्म प्रसार जिला प्रमुख कमलसिंह महाराज ने बताया कि स्व. खुमसिंह महाराज ने वर्षों तक आदिवासी समाज के सुधार के साथ हिन्दू समाज में धर्मांतरण रोकने के लिए पहल की, जिसका परिणाम है कि अब जिला धीरे-धीरे धर्मांतरण से मुक्त होकर ग्रामीणजन पुनः हिन्दू धर्म को अपनाने का संकल्प ले रहे है। साथ ही जिले में व्याप्त कुरूतियां भी धीरे-धीरे समाप्त हो रहीं है। जिले से गौ-हत्या एवं धर्मांतरण का कलंक मिटाना है विहिप ‘मेन’ जिलाध्यक्ष आजाद प्रेमसिंह डामोर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिले से गौ-हत्या और धर्मांतरण को कलंक मिटाना है, इसके लिए मैदान में आकर भी विहिप एवं बजरंग लड़ाई लड़ने को तैयार है। उन्होंने कहा कि जिले में यदि अब गौ-हत्या और धर्मांतरण का मामला सामनेआया, तो संगठन यह लड़ाई उच्च स्तर पर लड़ने से भी पीछे नहीं रहेगा। विहिप मालवा प्रांत के गौ-रक्षा प्रमुख सोहन विश्वकर्मा ने पिछले दिनों जिले के मेघनगर के ग्राम सजेली में गौ-हत्या कांड पर कड़ा आक्रोश जताया एवं कहा कि सनातन धर्म में गौ-माता को पूजनीय माना गया है, लेकिन एक धर्म विशेष के लोग गौ-माताओं की हत्या कर उनका मांस विक्रय कर रहे है। यह संगठन कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। क्षेत्रीय गौ-रक्षा प्रमुख सोहन विश्वकर्मा ने सजेली के जंगल में हुए गौ-हत्या कांड की शासन, प्रशासन और पुलिस से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। समारोह का संचालन विहिप धर्म प्रसार के प्रांत परार्वतन प्रमुख राजूभाई निनामा ने किया। इस अवसर पर विहिप से जुड़े पदाधिकारियों में आशीष शर्मा, आशीष चतुर्वेदी, जितेन्द्रसिंह पंवार, सामाजिक महासंघ जिलाध्यक्ष डॉ. नीरजसिंह राठौर सहित जिले के कई संतगण और बड़ी संख्या में विहिप-बजरंग दल के पदाधिकारी-कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शहर में भव्य शोर्य संचलन निकाला गया मेले के उद्घाटन समारोह बाद विहिप एवं बजरंग दल द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय मैदान से शहर में भव्य शोर्य यात्रा निकाली गई। जिसमें आगे जिले के आदिवासी संत स्व. खुमसिंह महाराज की तस्वीर लेकर विहिप धर्म प्रसार जिला प्रमुख कमलसिंह महाराज के साथ अन्य संतगण शामिल हुए। जिसके पीछे भगत समाज और ग्रामीणों की टोली भजन-किर्तन करते हुए चली। बजरंग दल के युवा कार्यकर्ता निर्धारित गणवेश में दंड के साथ संगठन के ध्वज और केसरिया ध्वज लेकर दो-दो की कतार में भगवान श्रीराम एवं भारत माता के सामूहिक जयघोष लगाते हुए सम्मिलित हुए। यह यात्रा करीब एक किमी लंबी रहीं। इन मार्गों से होकर निकली यात्रा शोर्य संचलन शहर के सज्जन रोड़, बस स्टैंड चौराहा, मेन बाजार थांदला गेट, तेलीवाड़ा मौहल्ला, लक्ष्मीबाई मार्ग, राजवाड़ा, श्री गौवर्धननाथ मंदिर तिराहा, आजाद चौक, बाबेल चौराहा से पुनः थांदला गेट, मेन बाजार, छतरी चौक होते हुए उत्कृष्ट विद्यालय मैदान पर समापन हुआ। जहां बजरंग दल के युवा कार्यकर्ताओं ने आदिवासी गीतों पर ढोल-मांदल के साथ जमकर नृत्य किया एवं अपने हाथों में तीर-कमान और दंड के साथ शोर्य का प्रदर्शन किया। पूरे आयोजन में जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था की कमान प्रभारी तहसीलदार सुनिलकुमार डावर एवं पुलिस प्रशासन से थाना प्रभारी आरसी भास्करे, ट्रेफिक प्रभारी कमल मिंदल के नेतृत्व में पुलिस बल जगह-जगह तैनात रहा।
देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।