Connect with us

झाबुआ

यातायात पुलिस ने इंदौर पब्लिक स्कूल में दी सड़क सुरक्षा की समझाइश

Published

on


झाबुआ – इंदौर पब्लिक स्कूल में यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया । कार्यक्रम में विद्यार्थियों को हेलमेट के अनिवार्य उपयोग, यातायात नियमों की जानकारी तथा दोपहिया वाहन पर तीन सवारी के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया।


सोमवार को यातायात प्रभारी कमल मिंदल ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत गढ़वाड़ा स्थित आयपीएस स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम के तहत बच्चों को समझाया कि हेलमेट पहनना न केवल कानूनन आवश्यक है, बल्कि यह दुर्घटना की स्थिति में सिर की गंभीर चोटों से बचाव करता है । सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए नियमों का पालन अत्यंत आवश्यक है। हेलमेट पहनना जीवन रक्षा का सबसे प्रभावी साधन है । साथ ही दोपहिया वाहन पर तीन सवारी करना कानून का उल्लंघन होने के साथ-साथ जानलेवा भी साबित हो सकता है।  वहीं तीन सवारी से वाहन का संतुलन बिगड़ता है और दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है।  तेज गति से वाहन न चलाने की समझाइश दी। साथ ही लाइसेंस व वाहन दस्तावेज साथ रखने जैसी आवश्यक बातों की जानकारी दी और सुरक्षित यातायात के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने यातायात नियमों का पालन करने और अपने परिवार व मित्रों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया व यातायात नियमों के पालन को लेकर शपथ भी दिलाई । इस दौरान सूबेदार कोमल मिंदल , उप निरीक्षक लोकेंद्र खेड़े, आरक्षक प्रणय साहू आदि उपस्थित थे ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!