Connect with us

अलीराजपुर

प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के खिलाफ सख्ती, पतंग दुकानों का औचक निरीक्षण

Published

on

आलीराजपुर,07 जनवरी 2026। कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर द्वारा सभी अधिकारियों को अपने अपने कार्यक्षेत्र में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निरीक्षण कर जांच करने के निर्देश दिए गए है। इसी के तहत आलीराजपुर तहसीलदार श्रीमती सविता राठी ने नगर में पतंग विक्रय दुकानों का निरीक्षण किया। वहीं जोबट नगर में तहसीलदार श्री सुनील राणा एवं नगर पालिका अधिकारियों ने अपने कार्यक्षेत्र में स्थित पतंग विक्रय की दुकानों का निरीक्षण किया गया। साथ ही उदयगढ़ और कट्ठीवाड़ा नगर में भी राजस्व अधिकारियों द्वारा पतंग विक्रय दुकानों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दुकानों में उपलब्ध मांझे की गहन जांच की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से दुकानदारों को प्रतिबंधित चाइनीज मांझा न बेचने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्यवाही किए जाने की चेतावनी भी दी गई। विदित हो कि जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर द्वारा जिले की राजस्व सीमा में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता,2023 की धारा 163(1) के तहत चाइना मेड नायलॉन डोर के क्रय विक्रय पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया गया है।

जिला प्रशासन ने दुकानदारों से अपील की कि वे जनहित एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केवल वैध और सुरक्षित सामग्री का ही विक्रय करें।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!