Connect with us

झाबुआ

खेलो एमपी यूथ गेम्स विकासखण्ड स्तरीय चयनस्पर्धा 13 जनवरी 2026 से
जिला स्तरीय प्रतियोगिता 16 व 17 जनवरी 2026 को

Published

on



खेल और युवा कल्याण विभाग म0प्र0 से प्राप्त निर्देशानुसार खेलो एमपी यूथ गेम्स का आयोजन 28 खेलों में जूनियर वर्ग में दिनांक 12 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक किया जा रहा हैं । इसी तारतम्य में झाबुआ जिले में खेलों एमपी यूथ गेम्स के सफल आयोजन हेतु कलेक्टर महोदय जिला झाबुआ एवं पुलिस अधीक्षक महोदय जिला झाबुआ के अनुमोदन से दिनांक 08 जनवरी 2026 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय की अध्यक्षता में समन्वय बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जिले में सक्रिय खेल संघ के पदाधिकारी, व्यायाम निर्देशक, खेल शिक्षक, खेल प्रशिक्षक एवं ग्रामीण युवा समन्वयक आदि उपस्थित रहें । जिला खेल अधिकारी विजय सलाम द्वारा बताया गया कि झाबुआ जिले में उपलब्ध खेल अद्योसंरचना के आधार पर, एवं जिले में प्रचलित खेलों में खेलों एमपी यूथ गेम्स का आयोजन किया जाना हैं, जिले में 18 खेलों का आयोजन किया जा रहा हैं – कबड्डी(20 वर्ष), खो-खो(18 वर्ष), व्हालीबाल(20 वर्ष), बास्केटबाल(17 वर्ष),  फुटबाल(18 वर्ष),  लेदर बाल क्रिकेट(18 वर्ष),  टेबल-टेनिस(18 वर्ष),  बैडमिन्टन(18 वर्ष),  शतरंज (19 वर्ष), बाक्सिंग(20 वर्ष),  जूडो(15 से 18 वर्ष), ताईक्वाडों(15 से 17 वर्ष),  योगासन(14 से 18 वर्ष), वेटलिफ्टिंग(13 से 20 वर्ष), कुश्ती (20 वर्ष), तीरंदाजी(20 वर्ष), रस्साकस्सी(18 वर्ष), एथलेटिक्स(18 वर्ष से कम)  खेलों की विकासखण्ड स्तरीय चयनस्पर्धा एवं जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जावेगी । इस वर्ष खेलों एमपी यूथ गेम्स का आयोजन संबंधित खेल के राष्ट्रीय खेल महासंघों के निर्धारित मापदण्डों/नियमों के तहत बालक एवं बालिका वर्ग में किया जावेगा, खेल एमपी यूथ गेम्स में भाग लेने वाले खिलाडी को आनलाईन पंजीयन कराना अनिवार्य रहेंगा एवं संबंधित खेल के राष्ट्रीय खेल महासंघ में भी खिलाडी को स्वयं पंजीयन कराना होगा । खिलाडी का आयु सीमा की जांच के लिये 10वीं की मूल अंकसूची अथवा मूल जन्म प्रमाण पत्र से की जावेगी । खेलों एमपी यूथ गेम्स में भाग लेने वाला खिलाडी को म0प्र0 का मूल निवासी होना अनिवार्य हैं ।
विकासखण्ड स्तर पर चयन स्पर्धा का आयोजन किया जावेगा, एवं जिला स्तर पर आयोजित खेल प्रतियोगिता में विकासखण्ड के चयनित खिलाडी सहभागिता करेगें । झाबुआ जिले के पेटलावद विकासखण्ड में चयन स्पर्धा का आयोजन दिनांक 13 एवं 14 जनवरी 2026 को कबड्डी, खो-खो, व्हालीबाल, बास्केटबाल, फुटबाल, लेदर बाल क्रिकेट, टेबल-टेनिस, बैडमिन्टन, शतरंज, बाक्सिंग, जूडो, योगासन, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, रस्साकस्सी, एथलेटिक्स में सांदीपनी विद्यालय पेटलावद एवं शासकीय महावीर महाविद्यालय पेटलावद में किया जा रहा हैं । थान्दला विकासखण्ड में चयन स्पर्धा का आयोजन दिनांक 13 जनवरी 2026 को कबड्डी, खो-खो, व्हालीबाल, फुटबाल, लेदर बाल क्रिकेट, बैडमिन्टन, शतरंज, बाक्सिंग, वेटलिफ्टिंग में अणु पब्लिक स्कूल थान्दला एवं दशहरा मैदान थान्दला में किया जा रहा हैं । मेघनगर विकासखण्ड में चयन स्पर्धा का आयोजन दिनांक 14 जनवरी 2026 को कबड्डी, खो-खो, व्हालीबाल, बास्केटबाल, फुटबाल,टेबल-टेनिस, रस्साकस्सी, एथलेटिक्स में उत्कृष्ट विद्यालय नौंगांवा, सेन्ट अरनाल्ड स्कूल मेघनगर एवं कम्यूनिटी हाॅल मेघनगर में किया जा रहा हैं । रामा विकासखण्ड में चयन स्पर्धा का आयोजन दिनांक 13 जनवरी 2026 को कबड्डी, खो-खो, व्हालीबाल, बैडमिन्टन, शतरंज, रस्साकस्सी, एथलेटिक्स में शासकीय माॅडल स्कूल छापरी में किया जा रहा हैं । रानापुर विकासखण्ड में चयन स्पर्धा का आयोजन दिनांक 13 एवं 14 जनवरी 2026 को कबड्डी, खो-खो, व्हालीबाल, लेदर बाल क्रिकेट, बास्केटबाल, फुटबाल, टेबल-टेनिस, बैडमिन्टन, वेटलिफ्टिंग, तीरंदाजी, रस्साकस्सी, एथलेटिक्स में रानापुर में किया जा रहा हैं । झाबुआ विकासखण्ड में चयन स्पर्धा का आयोजन दिनांक 15 जनवरी 2026 को कबड्डी, खो-खो, व्हालीबाल, बास्केटबाल, फुटबाल, लेदर बाल क्रिकेट, टेबल-टेनिस, बैडमिन्टन, शतरंज, बाक्सिंग, जूडो, योगासन, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, रस्साकस्सी, एथलेटिक्स में षासकीय पीएमश्री महाविद्यालय झाबुआ, पुलिस लाईन झाबुआ एवं बहुउद्देशीय खेल परिसर झाबुआ में किया जा रहा हैं । जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 16-17 जनवरी 2026 कबड्डी, खो-खो, व्हालीबाल, बास्केटबाल, फुटबाल, लेदर बाल क्रिकेट, टेबल-टेनिस, बैडमिन्टन, शतरंज, बाक्सिंग, जूडो, योगासन, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, रस्साकस्सी, एथलेटिक्स में शासकीय पीएमश्री महाविद्यालय झाबुआ, पुलिस लाईन झाबुआ एवं बहुउद्देशीय खेल परिसर झाबुआ में किया जा रहा हैं ।
खेलों एमपी यूथ गेम्स में भाग लेने के इच्छुक बालक एवं बालिका खिलाडी अपना पंजीयन संबंधित विकासखण्ड के ग्रामीण युवा समन्वयक से करवा सकते हैं । इस हेतु 01 पासपोर्ट साईज का फोटो, 10वीं की अंकसूची अथवा जन्म प्रमाण पत्र, मूलनिवासी प्रमाण पत्र, बैंकपासबुक की छायाप्रति संलग्न करना होगी । अधिक जानकारी के लिये जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी कार्यालय बहुउद्देशीय खेल परिसर कलेक्टर कार्यालय के पीछे झाबुआ में कार्यालयीन समय में सम्पर्क कर सकते हैं ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!