Connect with us

झाबुआ

झाबुआ जिले में 3 स्थानीय अवकाश घोषित

Published

on


झाबुआ, 9 जनवरी 2026।
कलेक्टर जिला झाबुआ द्वारा वर्ष 2026 के लिए जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। यह आदेश मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा प्रदत्त शक्तियों के अंतर्गत जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार झाबुआ जिले में निम्न तिथियों को संपूर्ण जिला क्षेत्र में स्थानीय अवकाश रहेगा—
मकर संक्रांति – 14 जनवरी 2026 (बुधवार)
शीतला सप्तमी – 11 मार्च 2026 (बुधवार)
अनंत चतुर्दशी – 25 सितंबर 2026 (शुक्रवार)
कलेक्टर कार्यालय से जारी सूचना में स्पष्ट किया गया है कि यह स्थानीय अवकाश कोषालय, उपकोषालय एवं बैंकों पर लागू नहीं होगा। साथ ही जिन शैक्षणिक संस्थाओं में इन तिथियों पर परीक्षाएं निर्धारित हैं, उन पर भी यह अवकाश प्रभावशील नहीं रहेगा।
उक्त आदेश अपर कलेक्टर, जिला झाबुआ द्वारा जारी किया गया है तथा संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!