Connect with us

झाबुआ

जगतगुरु श्री रामानन्दचार्य जी की जन्म जयंती महोत्सव पर उमड़ा भक्तो का सैलाब 

Published

on

नगर में प्रथम ऐतिहासिक संत, महात्माओ कीभव्य्  शोभा यात्रा 

बग्गियो व रथो  पर सवार होकर निकले संत, महात्मा 

300 से अधिक संतों का समागम हुआ।

थांदला (वत्सल आचार्य की रिपोर्ट)  —   संतों की नगरी छोटी काशी कहे जाने वाले थांदला नगर में स्थानीय मेट्रो गार्डन (नर नारायण पुरम) पर आज दो दिवसीय कार्यक्रम परम पूज्य संत श्री 1008. जगदगुरु रामानंदाचार्य जी की 726 जन्म जयंती के सुअवसर पर  ऐतिहासिक संत, महात्माओं की शोभा यात्रा निकाली गई।

जगदगुरू श्री रामानन्नदाचार्य की 726 वी जन्म जयंती महोत्सव के तहत आयोजिद दो दिवसीय कार्यकम के प्रथम दिवस रात्रि मे ख्यानाम भजन गायक नितिन बागवान ने नर नारायणपुरम मेटो गार्डन मे लोगो बाबा महांकाल व सांवरिया सेठ के भजनों पर झूमने के लिये मजबूर कर दिया। कार्यकम स्थल पर रात्रि मे कडाके की ठंड के बावजूद भी भजन प्रेमियो का भारी जमावडा हुआ। भजनो का कार्यकम अर्धरात्रि का चलता रहा। द्वितीय दिवस प्रात 9 बजे महामण्डलेश्वर व साधू संतो की भव्य शोभायात्रा नर नारायणपुरम से प्रांरभ हुई जिसमे करीब बीस बग्गियो  पर साधु संत बिराजमान थे। शोभायात्रा मे मा दुर्गा स्वरूपा बालिकाए अश्वारोही बनकर धर्मध्वजा थाम कर चल रही थी वही यात्रा में हजारों की संख्या मे शामिल युवक युवतिया बैड बाजो की धुन पर नाचते गाते चल रहे थे। वही ग्रामीण क्षेत्र से आये जनजातीय पांरपरिक वाघयंत्रो के साथ आदिवासी नृत्य से सभी का मन मोह रहे थे। यात्रा का आर्कषण अयोध्या से पधारे महामण्डलेश्वर के शिष्य जिन्होने अखाडे के बेजोड करतब दिखाये दल मे बुर्जुग साधुओ ने भी करतब दिखाये। कार्यकम में क्षेत्र के मंदिरो मे सेवा कर रहे सेवादार संत भी सैकडो की संख्या में मौजुद थे। नगर मे आयोजित भव्य आयोजन के लिये सर्व समाज के व्यवसाइओ ने अपना व्यापार व्यवसाय आधा दिन बंद रखकर शोभायात्रा में सम्मिलित हुवे। शोभायात्रा का नगर के चोराहो पर भव्य स्वागत किया गया शोभयात्रा करीब चार घंटे का मे नगर भ्रमण कर कार्यक्रम स्थल नर नारायणपुरम पहुंची जहाँ पर संतो की पादुका पूजन कर संतो ने आर्शीवचन सुनाये। मप्र सरकार की मंत्री सुश्री निर्मला भूरीया भाजपा जिलाध्यक्ष भानू भूरीया, पूर्व विधायक कलसिंग भाबर, जिला कांग्रेस संगठन मंत्री जसवंतसिंह भाबर ने संतो के आर्शीवाद प्राप्त किये। महोत्सव में श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर भगवानदासजी अयोध्या, श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर श्री शांतिस्वरूपानंदजी पीपलखूंटा महंत दयारामदासजी गौभक्त संत श्री रघुवरदासजी बांसवाडा श्री सुखरादासजी नारायणदासजी महाराज की विशेष उपस्थिति रही।

हजारों की तादाद में भक्तों व विशेष रूप से मातृ शक्तियों ने  भजनों पर जम कर  नृत्य किया वही संपूर्ण नगर की सड़के पुष्प एवं गुलाल से पट गई। 

आयोजन समिति  के संयोजक विश्वास सोनी राजीव सोनी ने बताया कि नगर में सभी संतों  के साथ विशाल शोभायात्रा नारायण पुरम मेट्रो गार्डन से बायपास हेकर मठ वाला कुआं,आजाद चौक होकर वापस गार्डन पहुंची ।

। सोनी ने  बताया कि पूरे अंचल के करीब 20 हजार हिन्दू परिवारों के मिलन व देश भर से आए संतो के आशीर्वाद से नगर की भूमि पावन हो गई है ।

नगर के मेट्रो गार्डन पर धर्मसभा का भी आयोजन  पिपलखुटा महंत 1008 दयरामदासजी महाराज के मार्गदर्शन में हुआ  आयोजन में महामंडलेश्वर 1008 शांतिस्वरूपानन्द गिरिजी महाराज (उज्जैन), महामंडलेश्वर 1008 भगवानदासजी महाराज (अयोध्या), 108 रविशरणजी महाराज (अयोध्या), गौ भक्त रघुवीरदासजी महाराज (तलावड़ा) दाहोद से प्रसिद्ध कथा आचार्य जैमिन शुक्ल,सहित विभिन्न प्रांतों के महामंडलेश्वर, आचार्य संत महात्माओं का आगमन हुआ है। धर्म सभा के बाद महाप्रसादी का वितरण शुरू हुआ। आयोजन में शामिल सभी संत-महात्माओं की पादुका पूजन कर सम्मान किया गया। 

धर्म् सभा को सम्बोधित करते हुए संतो आने वक्तव्य मे कहा कि  छोटी काशी कहे जाने वाले  थांदला  नगर को किस कारण छोटी काशी कहा जाता है ये आज इस धर्म मय माहौल को देख कर पता चला । आयोजन समिति के संयोजक विश्वास सोनी,राजीव सोनी , श्रीमती संगीता सोनी आदि ने सफल आयोजन हेतु नगर के विभिन्न समाजो व सहयोगी संस्थानों का आभार व्यक्त किया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!