Connect with us

झाबुआ

पेटलावद – जगतगुरु श्री रामानंदा चार्य जी महाराज का 726 वा प्राकट्योत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Published

on

पेटलावद –  वैष्णव वैरागी समाज  द्वारा जगतगुरु श्री रामानंदा चार्य जी महाराज का 726 वा प्राकट्योत्सव पेटलावद नगर में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस अवसर पर नगर में शनिवार को रामानंदाचार्य स्वामी की शोभायात्रा भक्ति और धार्मिक उल्लास के साथ निकाली गई। रथ पर विराजमान स्वामी का जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया ।  गुरूजी की शोभा यात्रा नगर में बेंड बाजे ऒर बग्गी के द्वारा निकली गई और समाज जन झूमते नाचते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए । शोभायात्रा में नगर के विभिन्न समाजों के श्रद्धालु, भक्तगण, महिलाओं एवं युवा मंडलों ने सहभागिता निभाई। शोभायात्रा मुख्य मार्गों से होते हुए सुंदर मेरिज गार्डन प्रांगण पहुँची, जहाँ गुरुजी की आरती कर कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ तथा मुख्य अतिथियों द्वारा गुरूजी का पुष्पमाला से स्वागत  किया गया । तत्पश्चात जगतगुरु श्री रामानंदाचार्य जी के जीवन परिचय पर प्रकाश  गोविंददास बैरागी द्वारा डाला गया  । वैष्णव वैरागी समाज के जिलाध्यक्ष रामचरण दास वैरागी व आयोजकों ने बताया कि रामानंदाचार्य स्वामी की यह धार्मिक यात्रा समाज में भक्ति, वैराग्य, सदाचरण और आध्यात्मिक जागरण के संदेश को लेकर निकाली गई है। कार्यक्रम के दौरान स्वामी ने धर्म, ज्ञान और सेवा के महत्व पर प्रवचन दिया।  श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर अखिल भारतीय पंत दिगम्बर अखाड़ा अयोध्या जी धाम के पीठाधीश्वर महन्त भुवान दास जी एवं रतलाम राजगढ़ ,राजोद, झाबुआ तथा पेटलावद तहसील के समस्त पदाधिकारी गण ने शामिल होकर कार्यकर्म की शोभा बढ़ाई ।  कार्यकम में विशेष योगदान रविकांत वैरागी, दीपक वैरागी, रितेश वैरागी राजेशवैरागी कुलदीप वैरागी अशोक वैरागी (cctv) धर्मेंद्र वैरागी , पवन सामवेदी ,रमेश वैरागी एवं भूपेश वैरागी, गोपालदास वैरागी का रहा । कार्यक्रम का संचालन लवनेश वैरागी द्वारा किया गया । वैष्णव वैरागी समाज के जिलाध्यक्ष श्री रामचरण दास जी के द्वारा कार्यक्रम में पधारे समाजजन का आभार माना । कार्यक्रम में पेटलावद तहसील के समस्त समाज बंधु उपस्थित हुए थे ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!