Connect with us

झाबुआ

खेलो एमपी यूथ के अंतर्गत शतरंज चयन स्पर्धा

Published

on

झाबुआ -शतरंज एक दिमागी कसरत का खेल है जिससे बच्चों का मानसिक और बौद्धिक विकास होता है इसके लिए गवर्नमेंट की ओर से भी बहुत सी शासन की योजनाएं निकलती हैं जो बच्चों को इस खेल में आगे बढ़ाने का प्रयास करती हैं। इसी कड़ी के अंतर्गत मध्य प्रदेश में खेलो एमपी यूथ का आयोजन कई खेलों के लिए किया जा रहा है जिसमें शतरंज भी शामिल है।शतरंज खेल में रुचि रखने वाले बच्चों को ब्लॉक स्तर पर इस स्पर्धा में भाग लेने के लिए 15 तारीख को शहीद चंद्रशेखर आजाद महाविद्यालय (प्रधानमंत्री एक्सीलेंस) पर 12:00 बजे खेलने के लिए उपस्थित होना है। वे अपने साथ में आठवी या दसवी की मार्कशीट अथवा जन्म प्रमाण पत्र की मूल प्रति और आधार कार्ड अनिवार्य रूप से लेकर आऐं। जो भी बच्चे अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं वह ब्लॉक स्तर पर कल झाबुआ के शहीद चंद्रशेखर आजाद महाविद्यालय पर 12:00 बजे उपस्थित हो जाए। पहले ब्लॉक स्तर पर बच्चों को खेलना होगा उसके पश्चात उसमें से चयनित खिलाड़ी ही जिला स्तर पर खेल सकेंगे। अतः पहले ब्लॉक स्तर पर खेलना अनिवार्य होगा। खेल विभाग से चर्चा करने के उपरांत शतरंज संघ के अध्यक्ष डॉ अर्चना राठौर ने बताया कि नियमों में कुछ संशोधन किया गया है जिसके अनुसार जो खिलाड़ी बच्चे ऑनलाइन अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करवा पाये हैं। उनका ऑफलाइन फॉर्म कल उनके खेल स्थान पर ही भरा जाएगा। अतः खेल में रुचि रखने वाले बच्चे अपने निर्धारित स्थान पर खेलने के लिए निश्चित समयानुसार उपस्थित हो जाएं।
अधिक जानकारी के लिए निम्न नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।
89890 01957, 94244 55392, 99814 94522

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!