Connect with us

झाबुआ

दशा नीमा समाज महिला इकाई का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ दी गई शुभकामनाएं

Published

on



झाबुआ। दशा नीमा समाज महिला इकाई अध्यक्ष संगीता शाह, उपाध्यक्ष साधना शाह एवं वीणा कटलाना, सचिव सोम नीमा एवं नमिता कोठारी, कोषाध्यक्ष सीमा नीमा एवं वंदना शाह, सह-सचिव योगिता नीमा (पाटिल) एवं कविता शाह को सर्वानुमति से मनोनीत किया गया है।
जानकारी देते हुए दशा नीमा समाज अध्यक्ष मनीष कोठारी एवं सचिव राकेश शाह ने बताया कि मनोनीत महिला पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 14 जनवरी, बुधवार सुबह 8 बजे से स्थानीय श्री चारभुजानाथ मंदिर पर संपन्न हुआ। महिला पदाधिकारियों ने अपने पद और कर्तव्य निष्ठा की शपथ ली। बाद समाजजनों ने समस्त महिला पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए हर्ष व्यक्त किया। महिला इकाई से आशा व्यक्त की गई  है कि वह समाज को नई दिशा देने के साथ समाज हित में कार्य करेंगी।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!