Connect with us

झाबुआ

मकर संक्राति पर राष्ट्रीय गौ-सेवा संघ एवं जीसीसीआई द्वारा गौ-सेवा का कार्य किया गया

Published

on


पद्मजा गौशाला में गौमाताओं को करवाया आहार
झाबुआ। राष्ट्रीय गौ-सेवा संघ एवं गाय आधारित उद्योगों का वैश्विक परिसंघ (जीसीसीआई) की जिला इकाई द्वारा 14 जनवरी, बुधवार सुबह 9 बजे मकर संक्रांति एवं एकादशी के पावन पर्व के अवसर पर ग्राम बिलीडोज स्थित पद्मजा गौशाला में गौ-सेवा का कार्य किया गया।
जानकारी देते हुए आरजीएसएस जिला मीडिया प्रभारी दौलत गोलानी ने बताया कि दोनो संगठन के पदाधिकारियों ने मिलकर गौशाला में गौमाताओं को हरी-सब्जियां एवं गुड़-चना आदि खिलाया और पुण्य लाभ लिया गया। इस अवसर पर आरजीएसएस एवं जीसीसीआई जिलाध्यक्ष राजेश चौहान, जिला उपाध्यक्ष रितेश शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष देवेन्द्र व्यास, वरिष्ठ मार्गदर्शक शंभुसिंह चौहान, महिला इकाई से दीपशिखा तिवारी एवं नेहा तिवारी आदि उपस्थित रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!