Connect with us

झाबुआ

युवा व्यापारी एसोसिएशन एवं मेदांता हॉस्पिटल इंदौर द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आज मंगल भवन, रूनवाल बाजार में होगा आयोजन

Published

on



झाबुआ। युवा व्यापारी एसोसिएशन झाबुआ एवं मेदांता हॉस्पिटल इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में शहर में निःशुल्क  स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
यह शिविर आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। शिविर में मेदांता हॉस्पिटल इंदौर के वरिष्ठ एवं विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे, जिनमें प्रमुख रूप से डॉ. न्यूटन घोष हृदय रोग विशेषज्ञ, डॉ. प्रांजल मंडलोई मेडिकल ऑन्कोलॉजी, डॉ. अंशुल अग्रवाल मूत्र रोग विशेषज्ञ, डॉ. अनीश गर्ग ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जन की अनुभवी टीम, डॉ. आयुष्मान बिंदल त्वचा रोग विशेषज्ञ, डॉ. निशांत शिव पेट एवं लिवर रोग विशेषज्ञ सेवाएं देंगे। शिविर में निःशुल्क जांच सेवाएं जैसे ब्लड प्रेशर, रेंडम ब्लड शुगर, डॉक्टर परामर्श, बीएमआई तथा डॉक्टर की सलाह पर ईसीजी की सुविधा उपलब्ध रहेगी। शिविर का समय सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक स्थान मंगल भवन, रुनवाल बाजार झाबुआ पर रहेगा। युवा व्यापारी एसोसिएशन झाबुआ एवं मेदांता हॉस्पिटल इंदौर ने शहर के नागरिकों से अपील है कि वे अपनी पूर्व जांच एवं रिपोर्ट साथ लाएं और इस निःशुल्क शिविर का अधिकाधिक संख्या में पधारकर लाभ उठाएं।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!