Connect with us

झाबुआ

प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन जिला समिति ने जन्मदिवस समारोह मनाया

Published

on


पेंशनरांे ने सुनाएं जीवन के अनुभव एवं रोचक किस्से
झाबुआ। प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन जिला समिति द्वारा स्थानीय थांदला गेट स्थित संस्था कार्यालय पर विगत 1 से 15 जनवरी तक जिन सदस्यों का जन्मदिवस था, उन्हें कार्यालय में आमंत्रित कर स्वागत किया गया और उनके स्वास्थ्य एवं दिर्घायु होने की कामना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
इस अवसर पर प्रदीप पंड्या, शांतिलाल चौहान, अरविन्द त्रिवेदी, जवानसिंह हरवालिया, संतोषकुमार शर्मा, नटवरसिंह राठौर, जितेन्द्र शाह, डॉ. लोकेन्द्रसिंह राठौर एवं डॉ. विनोदकुमार मिश्रा  का जन्मदिन बड़े उत्साह से मनाया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के वरिष्ठ संरक्षक अरविन्द व्यास एवं डॉ के.के.त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष ललित त्रिवेदी, जिला उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम ताम्रकार एवं मोईनुद्दीन कुरेशी, जिलासचिव राजेन्द्रप्रसाद जोशी, जिला कोषाध्यक्ष पीडी रायपुरिया एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने सभी का पुष्पमालाओं से स्वागत किया। जिनका जन्मदिवस था, उन्होंने अपने जीवन एवं सेवाकाल के रोचक किस्से सुनाएं। डॉ. विनोदकुमार मिश्रा ने स्वस्थ जीवन शैली पर पांच टिप्स दिए और बताया कि अपने वजन के अनुसार पानी पीना चाहिए, 20 किलो वजन पर 1 लीटर पानी पीना चाहिए, भोजन में सलाद पहले खाना चाहिए, व्यायाम करना और भरपूर नींद लेना आवश्यक है। वरिष्ठ संरक्षक डॉ एलएस राठौर ने भी अपने विचार एवं जीवन के रोचक किस्से सुनाएं। डॉ. केके त्रिवेदी ने 15 जनवरी को सेना दिवस पर विशेष उद्बोधन में इससे जुड़े इतिहास पर प्रकाश डाला एवं सेना के शौर्य और पराक्रम को याद किया। जिलाध्यक्ष श्री ललित त्रिवेदी ने मकर संक्रांति के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन संगठन जिला कोषाध्यक्ष पीडी रायपुरिया ने किया एवं आभार जिला सचिव राजेन्द्रप्रसाद जोशी ने माना।
तिल से बने व्यंजनों का लुत्फ उठाया
कार्यक्रम में अशोक चौहान, सुनील शुक्ला, दिलीप त्रिवेदी, प्रकाश नीमा, नाथुलाल पाटीदार, यशवंत त्रिवेदी, राधेश्याम परमार, मनोज खाबिया, प्रहलाद जोशी, भेरूसिंह चौहान तरंग, अशोक जैन, बहादुरसिंह चौहान, शशिकांत वरदिया, अरुणा वरदिया, सुरूचि शाह आदि सदस्य उपस्थित थे। इस अवसर पर डॉ. अम्बिकाप्रसाद पाठक भी एसोसिएशन में विशेष रूप से शामिल हुए, जिनका जिलाध्यक्ष ललित त्रिवेदी ने पुष्पमालाओं से स्वागत किया। स्वल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। स्वल्पाहार में सभी ने तिल से बने व्यंजन ग्रहण किए।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!