Connect with us

झाबुआ

कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया द्वारा महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर भाजपा मंडल एवं महिला मोर्चा ने कॉलेज रोड़ पर पुतला दहन किया

Published

on


कांग्रेस विधायक द्वारा मांफी मांगने के साथ मप्र शासन से सख्त कार्रवाई की मांग रखी
झाबुआ। मप्र के दतिया क्षेत्र से कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया द्वारा देश और प्रदेश की महिलाओं के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी को लेकर 18 जनवरी, रविवार दोपहर स्थानीय कॉलेज मार्ग पर भाजपा मंडल झाबुआ के सहयोग से भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस विधायक का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष कविता सिंगार एवं भाजपा महिला मार्चो मंडल अध्यक्ष तथा पार्षद रेखा अश्विन शर्मा ने प्रदेश सरकार से कांग्रेस विधायक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की एवं विधायक से महिलाओं से सामूहिक मांफी मांगने की बात कहीं। मातृ शक्तियों ने पुतले को आग के हवाले करते हुए उस पर जमकर जूते-चप्पलों की बरसात की गई। पुतला दहन अवसर पर भाजपा मंडल झाबुआ अध्यक्ष अंकुर पाठक, मंडल महामंत्री राजेश थापा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दौलत भावसार, भाजपा खेल प्रकोष्ठ संयोजक शैलेष बिट्टू सिंगार, मंडल मंत्री स्वीट गोस्वामी, मंडल उपाध्यक्ष शोभा राकेश कटारा, भाजपा महिला मोर्चा से चेतना चौहान, अंजली मोहनिया, स्मृति भट्ट, उषा पंवार, विनीता सांवरिया, दीपाली पंडा, सुनीता पंवार, पूनम चौधरी, मंजू चौहान, माही चौधरी, रेखा चौधरी के साथ जगदीश पंडा, संजय सांवरिया, राजा अरोरा आदि सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!