Connect with us

झाबुआ

शहर के मुख्य बाजार में कटलरी व्यापारी के साथ मारपीट करने वाले 3 आरोपियों का पुलिस ने कान पकड़कर निकाला जुलूस

Published

on


कटलरी व्यापारी मनीष चौहान से आरोपियों ने मांगी माफी, जुलूस बाद जिला न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया
झाबुआ। शहर के मुख्य बाजार में थांदला गेट के समीप विगत दो दिन पूर्व देर शाम कार से आए 4-5 बदमाशों ने दादागिरीपूर्ण तरीके से कटलरी व्यापारी मनीष चौहान के साथ जमकर विवाद एवं मारपीट की गई थी एवं धारदार हथियार भी बाजार में लहराया गया था। यह घटना सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हो गई थी। घटना में बाद क्षुब्ध सकल व्यापारी संघ एवं युवा व्यापारी एसोसिएशन ने इस संबंध में व्यापारी के साथ पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह एवं पुलिस थाने पहुंचकर थाना प्रभारी आरसी भास्करे को भी आरोपियों पर सख्ती से कार्रवाई संबंधी ज्ञापन सौंपा गया था।
उक्त घटना में एसपी डॉ. शिवदयाल सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी आरसी भास्करे एवं पुलिस टीम द्वारा तत्काल मामले को संज्ञान में लेते हुए घटना में संलिप्त 5 में से 3 आरोपियांे युवकों का गिरफतार कर पुलिस थाने लाया गया। जहां आरोपियों के विरूद्ध विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई। इसी घटनाक्रम में 18 जनवरी, रविवार दोपहर हाट बाजार के दिन पुलिस ने 3 आरोपियांे का कान पकड़कर शहर के मुख्य बाजार से जुलूस निकाला।इस बीच थांदला गेट पर कटलरी व्यापारी मनीष चौहान की दुकान पर आरोपियों से कान पकड़कर माफी भी मंगवाई गई। बाद जिला चिकित्सालय ले जाकर पुलिस ने तीन आरोपियांे का चिकित्सक से मेडिकल भी करवाया। तत्पश्चात् जिला न्यायालय में पेश कर आरोपियों को जेल भेजा गया।
व्यापारी के साथ हुआ न्याय, पुलिस ने दिखाई सख्ती
इस पूरे घटनाक्रम में सकल व्यापारी एवं युवा व्यापारी एसोसिएशन के प्रयासों की जीत होने के साथ व्यापारी मनीष चौहान को न्याय मिला। साथ ही पुलिस ने भी मामले में सख्ती दिखाते हुए दिनदहाड़े रविवार हाट बाजार के दिन मुख्य बाजार में इन आरोपियों का कान पकड़कर जुलूस निकालकर पुलिस गुंडा एवं बदमाशों के खिलाफ कितनी सख्त है, इसको भी पुलिस प्रशासन ने जाहिर किया। जुलूस निकालते समय लोगों और व्यापारियों में भी कोतूहल का विषय बना रहा।
आरोपियों को जेल भेजा गया है
– घटनाक्रम में 3 आरोपियों का जिला चिकित्सालय में मेडिकल पश्चात् माननीय न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है। 2 अन्य फरार आरोपी भी तलाश जारी है।
आरसी भास्करे, थाना प्रभारी, पुलिस थाना झाबुआ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!