Connect with us

झाबुआ

गौ-माताओं की निर्मम हत्या पर फूटा हिंदू समाज का गुस्सा
27 जनवरी को झाबुआ जिला बंद, सड़कों पर उतरेगा सर्व हिंदू समाज

Published

on


झाबुआ।
जिले के मेघनगर क्षेत्र के ग्राम सजेली में अनेकों गौ-माताओं की नृशंस हत्या (गौकशी) की घटना ने पूरे जिले के हिंदू समाज को झकझोर कर रख दिया है। इस अमानवीय और घृणित कृत्य को लेकर सर्व हिंदू समाज में जबरदस्त रोष व्याप्त है।
गौ-माता के हत्यारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर सर्व हिंदू समाज ने 27 जनवरी, मंगलवार को संपूर्ण झाबुआ जिला बंद का ऐलान किया है। इस दिन जिला मुख्यालय पर आक्रोशित जनसमूह विशाल रैली निकालते हुए जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपेगा और दोषियों को सख्त सजा देने की मांग करेगा।
आंदोलन की रणनीति तय करने हेतु 23 जनवरी, शुक्रवार शाम 7.30 बजे स्थानीय सिद्धेश्वर कॉलोनी स्थित श्री सिद्धेश्वरी माता मंदिर प्रांगण में सर्व हिंदू समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है।
सर्व हिंदू समाज ने चेतावनी दी है कि यदि गौ-हत्या के आरोपियों पर शीघ्र कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
सर्व हिंदू समाज ने जिले के समस्त हिंदू संगठनों, सामाजिक संस्थाओं एवं जागरूक नागरिकों से एकजुट होकर अधिकाधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील की है, ताकि गौ-माता के सम्मान और सनातन धर्म की रक्षा हेतु निर्णायक संघर्ष किया जा सके।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!