Connect with us

झाबुआ

शारदा विद्या मंदिर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एवं भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन
विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

Published

on


झाबुआ। शारदा विद्या मंदिर बिलिडोज, झाबुआ में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एवं भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा खेल प्रकोष्ठ जिला संयोजक एवं नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि शैलेष बिट्टू सिंगार उपस्थित रहे ।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि शैलेष सिंगार, संस्था संचालक ओम शर्मा, किरण शर्मा, संस्था प्राचार्य  डॉ. कंचन चौहान, उप-प्राचार्य देवेंद्र व्यास द्वारा दीप प्रज्वलन एवं दीप मंत्र के साथ किया गया। अतिथि परिचय अंकित बैरागी ने करवाया। विद्यालय प्राचार्य डॉ. कंचन चौहान ने वार्षिक खेल रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस वर्ष खेल प्रतियोगिता में दौड़ (100 मीटर, 200 मीटर), रिले रेस, कबड्डी, खो-खो, डोज बॉल, नींबू रेस, चेयर रेस, थ्री लेग रेस, गोला फेक, बास्केट बॉल, एकता में बल, पेन बैलेंसिंग जैसी स्पर्धाओं में 250 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एकता में बल जैसी प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रहीं। विद्यार्थियों ने पूरे जोश और अनुशासन के साथ प्रतिस्पर्धा में भाग लिया। जिसमें प्रतिस्पर्धियों के बीच कड़ी स्पर्धा देखने को मिली। बाद छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। मुख्य अतिथि शैलेष सिंगार, संस्था संचालिका किरण शर्मा, शाला प्राचार्य डॉ. कंचन चौहान, उप-प्राचार्य देवेंद्र व्यास ने विभिन्न स्पर्धाओं के विजेताओं को (प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान) को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को विशेष पुरस्कारों से नवाजा गया।
दृढ़ संकल्पित होकर कार्य करने से सफलता मिलती है
मुख्य अतिथि शैलेष सिंगार ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल सिर्फ जीतने के लिए नहीं बल्कि शारीरिक और मानसिक विकास के लिए भी जरूरी है। छात्रों को जीवन के हर क्षेत्र में कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ना चाहिए। विद्यालय के पूर्व छात्र रहे शैलेष सिंगार ने उनके छात्र जीवन की विभिन्न विद्यालयीन गतिविधियों को विद्यार्थियों के साथ साझा किया। संस्था संचालक ओम शर्मा ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि दृढ़ संकल्पित होकर किए कार्य करने से सफलता निश्चित ही मिलती है। उन्होंने अरुणिमा सिन्हा के जीवंत प्रसंग को बताते हुए कहा कि ट्रेन हादसे में एक पैर खो जाने के बाद कृत्रिम पैर के सहारे अरुणिमा ने एवरेस्ट फतह की और बाद में सात महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ाई भी की। उनकी कहानी दृढ़ संकल्प, साहस और विपरीत परिस्थितियों पर विजय का प्रतीक है, जीतने का जज्बा हो तो कोई भी कार्य असंभव नहीं है।
शिक्षा एवं खेलों के महत्व पर जोर दिया
संस्था संचालिक किरण शर्मा ने विद्यार्थी जीवन में शिक्षा और खेलों के महत्व पर जोर दिया। विद्यार्थियों को उत्साहपूर्ण प्रदर्शन की बधाई दी। संस्था संचालिका किरण शर्मा ने मुख्य अतिथि शैलेष सिंगार को प्रशस्ति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन सतीश लाखेरी ने किया एवं आभार अरुण परमार ने माना। सुचारू आयोजन हेतु पुरस्कार वितरण व्यवस्था, मंच सज्जा, बैठक व्यवस्था को अंतिम रूप नेहा राठौर, संगीता बामनिया, अनिता राठौर ने दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। कार्यक्रम के समापन बाद मुख्य अतिथि शैलेष सिंगार द्वारा विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया एवं पद्मजा गौशाला में गौ-माताओं को आहार  करवाया गया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!