Connect with us

झाबुआ

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम भास्कर गाचले ने शासकीय मॉडल स्कूल राणापुर में छात्र-छात्राओं को खेलकूद सामग्री प्रदान की

Published

on

झाबुआ – । विगत दिनों शासकीय मॉडल स्कूल राणापुर के छात्र-छात्राओं द्वारा कलेक्टर नेहा मीना से खेलकूद सामग्री की मांग की गई थी। विद्यार्थियों की मांग को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर द्वारा स्वयं की ओर से विद्यालय को खेलकूद सामग्री प्रदान की गई। कलेक्टर द्वारा प्रदाय की गई खेल सामग्री को एसडीएम झाबुआ भास्कर गाचले के माध्यम से शासकीय मॉडल स्कूल राणापुर के छात्र-छात्राओं तक पहुंचाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों को बैडमिंटन रैकेट, बैडमिंटन शटल कॉक, बैडमिंटन नेट, क्रिकेट किट बैग, क्रिकेट बैट (टेनिस), क्रिकेट टेनिस बॉल, क्रिकेट स्टंप (लकड़ी एवं प्लास्टिक), क्रिकेट बैट ग्रिप, क्रिकेट बैट ग्रिपर, प्लास्टिक कोड तथा फुटबॉल जैसी खेल सामग्री प्रदान की गई। इस दौरान तहसीलदार राणापुर हुकुमसिंह निंगवाल, जिला खेल अधिकारी विजय सलाम एवं अन्य उपस्थित रहे । खेल सामग्री प्राप्त होने पर विद्यार्थियों में उत्साह देखा गया तथा उन्होंने कलेक्टर नेहा मीना के प्रति आभार व्यक्त किया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!