Connect with us

झाबुआ

झाबुआ यूथ ने गाय की हड्डियों से भरा पीकअप वाहन पकड़ा और किया पुलिस के हवाले….. पुलिस जांच में जुटी

Published

on

झाबुआ – झाबुआ यूथ के सदस्यों ने विगत रात्रि करीब 12:00 बजे शहर के जैल चौराहा  पर गाय के हड्डियों से भरा पीकअप वाहन को पकड़ा और वैध दस्तावेज नहीं पाए जाने पर उस वाहन को पुलिस के हवाले किया और पुलिस से जांच की मांग की ।  जानकारी अनुसार विगत रात्रि करीब 12:00 बजे झाबुआ युथ के सदस्यों ने सूचना अनुसार फुलमाल फाटे से गुजर रहे पीकअप वाहन क्रमांक MP11Z L3416 का पीछा करते हुए उसे जेल चौराहे पर रोका और जब उसकी जांच की गई , तो वह पीकअप गाय की हड्डियां से पूरा भरा हुआ था जब यूथ के सदस्यों ने वाहन चालक से इसके वैध दस्तावेज की मांग की , तो चालक ने पुराने दस्तावेज बताएं । लेकिन वर्तमान का कोई भी दस्तावेज वह चालक उपलब्ध नहीं कर सका । जानकारी अनुसार यह गाय की हड्डियां से भरा पीकअप वाहन जावरा से परिवहन होकर छोटा उदयपुर जा रहा था जहां पर संभवतः इन हड्डियों का पाउडर बनाया जाता है । सूचना मिलने पर  पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और उक्त वाहन को कब्जे में लिया । संभवत यह जानकारी जुटाई जा रही है कि यह वाहन किसके नाम पर है तथा यह हड्डियों से भरा पिकअप वाहन का परिवहन वैध  है या अवैध है । वही इस संपूर्ण कार्यप्रणाली को लेकर झाबुआ युथ ने सोशल मीडिया पर भी लाइव दिखाया है ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!