Connect with us

झाबुआ

वार्ड क्रमांक 16 में 10 दिनों से जलप्रदाय ठप, वार्डवासी परेशान, सीएम हेल्पलाइन पर की शिकायत

Published

on

झाबुआ -शहर के वार्ड क्रमांक 16 में पिछले 10 दिनों से नियमित जलप्रदाय नहीं होने के कारण वार्डवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घरों में पीने के पानी से लेकर दैनिक उपयोग के लिए पानी तक का संकट गहराता जा रहा है। स्थिति यह है कि कई परिवारों को निजी टैंकरों से महंगे दामों पर पानी खरीदना पड़ रहा है।
वार्डवासियों का कहना है कि इस समस्या को लेकर नगर पालिका के संबंधित अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं किया गया। मजबूर होकर वार्डवासियों ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लगातार जल संकट के कारण बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है।

पुरानी नल जल लाइन बंद होने से पानी नही मिलने को लेकर वार्ड नं 16 के रहवासियों ने सीएमओ को शिकायती आवेदन भी दिया और जलप्रदाय की समस्या से अवगत कराया ।‌ वार्ड के 16 के रहवासी राजेश डामोर, रेमू डामोर ,विरू टेलर , अमित डामोर, गृहिणी पूजा , काजल, पायल आदि ने बताया कि उदयपुरिया दिलीप गेट पर पुरानी नल लाइन बन्द कर नई लाईन चालू की गई । जिससे से हम वार्डवासी जिनके इधर नई लाईन अभी तक चालु नहीं की गई है और पिछले दस दिनों तक पानी को लेकर नगरपालीका के द्वारा कोई व्यवस्था नहीं की गई है हम वार्डवासी पानी को लेकर पिछले 10 दिनो से परेशान हो रहे है  हमारे लाइन को कुटुम्ब न्यायालय के पानी से जोड़ा जाए , जिससे हम वार्डवासी को जलप्रदाय की सुविधा मिल सके । वार्ड वासी ने नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि बिट्टू सिंगार को भी इस समस्या से अवगत कराया व सीएमओ को भी लिखित शिकायत दर्ज कराई । लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ और पानी की समस्या से त्रस्त होकर वार्डवासियों ने सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज कराई है । वही इस मामले में वार्ड पार्षद ने क्या प्रयास किए , यह भी चिंतन का विषय है । नपा प्रशासन को इस ओर ध्यान देकर वार्ड नं 16 के रहवासियों की पानी की समस्या को लेकर ध्यान देना चाहिए और समाधान कराना चाहिए   जिससे आमजन पानी के लिए परेशान न हो ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!