Connect with us

DHAR

महाशिवरात्रि पर्व और शाही सवारी की तैयारियों का कमिश्नर एवं कलेक्टर ने लिया जायजा श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता

Published

on

धार, 11 फरवरी 2026। जिले के  धरमपुरी में आगामी महाशिवरात्रि पर्व और शाही सवारी को लेकर प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लेने बुधवार को संभागायुक्त इंदौर शडॉ सुदाम खाड़े बेंट संस्थान पहुंचे। इस दौरान कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री मयंक अवस्थी उपस्थित रहे । उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तैयारी के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम दर्शन सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सभी व्यवस्थाएँ 13 फरवरी तक पूर्ण हो जानी चाहिए ताकि अंतिम समय में किसी प्रकार की समस्या न हो।
इस दौरान घाट पर नाव संचालन और जलस्तर प्रबंधन को लेकर अधिकारियों से चर्चा की। कहा कि नर्मदा जलस्तर स्थिर बनाए रखने के लिए पत्राचार किया गया है ताकि नावों का संचालन सुचारू रूप से हो सके। उन्होंने महर्षि दधीचि प्रतिमा स्थल का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। मेले में भीड़ प्रबंधन और कानून व्यवस्था सर्वाेच्च प्राथमिकता होगी। श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा की विशेष प्रबंध किया जाए।
इस दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने  संबंधित अधिकारियों को  निर्देशित किया कि धरमपुरी में महादेव मंदिर और शाही सवारी की सभी व्यवस्थाएँ व्यवस्थित और सुचारू रूप से सुनिश्चित की जाएं। महिलाओं के लिए प्रसाधन सुविधा,  लाइटिंग और सुरक्षा व्यवस्था, नाव संचालन और पुलिस बलों की तैनाती, पार्किंग सुविधा का सुचारू प्रबंधन किया जाए।
संभागायुक्त डॉ. खाड़े ने निर्देशित किया कि पर्व के दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति निर्मित करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
नदी पार करने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए नाव संचालन की समुचित व्यवस्था, सुरक्षित एवं व्यवस्थित घाट निर्माण, बैरिकेडिंग तथा प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। प्रमुख स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर निरंतर मॉनिटरिंग करने एवं कंट्रोल रूम सक्रिय रखने के निर्देश भी दिए गए। महाशिवरात्रि पर निकलने वाले जुलूस में पर्याप्त संख्या में वॉलंटियर्स तैनात किए जाएंगे, ताकि व्यवस्था बनी रहे और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा ने बताया कि सभी विभागों को दायित्व सौंप दिए गए हैं तथा व्यवस्थाओं की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने नागरिकों से भी प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। पुलिस अधीक्षक श्री मयंक अवस्थी ने कहा कि सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!