Connect with us

DHAR

संभाग आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े सरदार सरोवर परियोजना के डूब प्रभावितों हेतु खुजावा में आयोजित दस्तावेज सत्यापन शिविर में पहुंचे

Published

on

धार, 11 फरवरी 2026।
संभाग आयुक्त इंदौर डॉ. सुदाम खाड़े ने सरदार सरोवर परियोजना के अंतर्गत डूब प्रभावित हितग्राहियों को भूखंड रजिस्ट्री हेतु तहसील धरमपुरी के ग्राम खुजावा में आयोजित दस्तावेज सत्यापन शिविर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा  उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान संभाग आयुक्त ने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएँ सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों का त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डूब प्रभावित परिवारों को पुनर्वास का लाभ पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।
संभाग आयुक्त डॉ. खाड़े ने कहा कि जिन प्रकरणों में किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होगी, उनका निराकरण प्रशासन द्वारा गठित समिति के माध्यम से किया जाएगा। यह कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण एवं समय-सीमा से जुड़ा हुआ है। वर्तमान में प्राप्त आवेदनों का विधिवत सत्यापन कर आगे की आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने रजिस्ट्री एवं सत्यापन प्रक्रिया को डिजिटाइजेशन के माध्यम से और अधिक सरल एवं सुगम बनाने के निर्देश भी दिए।
संभागायुक्त डॉ. खाड़े ने कहा कि रजिस्ट्रेशन के लिये आवेदकों द्वारा प्रस्तुत किये जाने वाले दस्तावेजों में लाभार्थी का आवेदन पत्र, भूखण्ड आवंटन प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति, पेनकार्ड की छायाप्रति और वारिसान प्रमाणपत्र अनिवार्य होंगे।
प्रशासन द्वारा शिविर के माध्यम से पात्र हितग्राहियों की समस्याओं के समाधान हेतु समन्वय के साथ कार्य किया जा रहा है, ताकि भूखंड रजिस्ट्री की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूर्ण की जा सके।
अधिकारियों द्वारा शिविर में हितग्राहियों को दस्तावेज सत्यापन एवं भूखंड रजिस्ट्री प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!