Connect with us

झाबुआ

कल्याण डामोर बने अजजा मोर्चा के प्रशिक्षण प्रदेश प्रभारी

Published

on

झाबुआ – भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष पंकजसिंह तेकाम द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमेंद्र खंडेलवाल की सहमति से मोर्चे के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की है। पूर्व भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चे के प्रदेश महामंत्री कल्याणसिंह डामोर को नया दायित्व सौंपा है। उन्हें मोर्चे का प्रशिक्षण प्रदेश प्रभारी नियुक्त है। इसके साथ ही बहादूर हटीला को कार्यकारिणी में स्थान मिला है। नियुक्त के बाद दोनों ही पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
शनिवार को कल्याणसिंह डामोर भोपाल से सीधे देवझिरी धाम पहुंचे। यहां बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना के बाद कार्यकर्ताओं ने उनकी अगवानी की। यहां उनका पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया। देवझिरी से काफिला राजगढ़ नाका पहुंचा। यहां पर पंडित दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए जय घोष लगाए गए। यहां भी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ डामोर का पुष्पमालाओं से स्वागत हुआ। उसके बाद काफिला मेघनगर पहुंचा। पूर्व सांसद दिलीपसिंह भूरिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। स्वागत के दौरान पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेष दुबे, नगर मंडल अध्यक्ष अंकूर पाठक, सुरभानसिंह गुंडिया, भावेश सोलंकी, जीतेंद्र पंवार, शरमा भूरिया, कमल डमोर, दिलीप भूरिया, मनोहर वैरागी, सौरभ जायसवाल, पवन गरवाल, कपसिंह भूरिया, अभय वाखला, अभय डामोर, पंकज डमोर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस नियुक्ति के बाद कल्याणसिंह डामोर द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष तेकाम, मंत्री निर्मला भूरिया, नागरसिंह चौहान, सांसद अनीता चौहान, संगीत सोनी, भानू भूरिया, गुमानसिंह डमोर, मनोहर सेठिया, कलसिंह भाबोर, ओम शर्मा, दौलत भावसार, चुन्नू शर्मा, लक्ष्मणसिंह नायक, विजय चौहान, गौरव खंडेलवाल, राजेश वसूनिया, सोमसिंह सोलंकी आदि का आभार माना है। डामोर का कहना है कि नियुक्ति के बाद अब वे जनजाति समाज के के उत्थान को लेकर कार्य में तेजी लाएंगे। प्रदेश सरकार की योजना जनजन तक पहुंचाने में भागीदारी निभाएंगे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!