Connect with us

झाबुआ

झाबुआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी गई दो मोटरसाइकिलें बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Published

on



        थाना कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर चोरी की दो वारदातों का खुलासा किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 2 लाख 65 हजार रुपये मूल्य की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

मामला 1- फरियादी सुमित डामोर निवासी रामदास कॉलोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 21 फरवरी की रात करीब 9:30 बजे उन्होंने अपनी यामाहा R15 (MP45MT4609), जिसकी कीमत लगभग 1.90 लाख रुपये है, शगुन गार्डन के सामने खड़ी की थी। गार्डन से वापस लौटने पर बाइक नहीं मिली। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 135/26 धारा 303(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया।

मामला 2- दूसरे मामले में, फरियादी कालू खराड़ी निवासी मोहड़ी डुंगरी ने बताया कि वह होंडा शाइन बाइक (MP45MG8622) लेकर झाबुआ आया था। सिद्धेश्वर कॉलोनी मंदिर के पास बाइक खड़ी करके बाजार करने चला गया। वापस आने पर बाइक नहीं मिली। जिस पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 134/26 दर्ज कर जांच शुरू की।
   
          उक्त प्रकरणों में कोतवाली पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी शाकिर पिता साबिर सय्यद एवं विकास पिता बादल भूरिया को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दोनों चोरी गई मोटरसाइकिलें बरामद कर ली गई हैं।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!