Connect with us

DHAR

कलेक्टर द्वारा जिला खनिज प्रतिष्ठान न्यास मंडल की बैठक सम्पन्न*

Published

on

*
    *धार, 25 फरवरी 2026।* कलेक्टर प्रियंक मिश्रा की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश शासन खनिज साधन विभाग के निर्देशानुसार जिला खनिज प्रतिष्ठान न्यास मंडल की बैठक कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी सहित जनप्रतिनिधि एवं सदस्य गण उपस्थित थे।
        बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। इनमे वित्तीय वर्ष 2025-26 की कार्ययोजना के संबंध में चर्चा की गई।  बैठक में इस न्यास द्वारा लिए जा सकने वाले कामों की गाइडलाइन के बारे में जानकारी दी गई और तदनुसार प्रस्ताव चाहे गए। कलेक्टर ने कहा कि प्रस्तुत प्रस्तावों पर चर्चा कर आगामी कार्यवाही की जायेगी।
       बैठक में कलेक्टर ने पानी, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर विशेष फोकस किया। उन्होंने नगरपालिकों के कुछ कार्यो को प्राथमिकता पर किये जानले की बात कही। उन्होंने कचरा वाहन, शव वाहन, स्कूल बाउंड्री वॉल सहित कई कार्यों पर चर्चा कर संबंधित विभाग को प्रस्ताव पेश किए जाने के निर्देश दिए।
    जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि खनिज प्रतिष्ठान न्यास के तहत विकास कार्यों को प्रभावी रूप से संचालित करने के लिए समन्वय के साथ प्लानिंग की गई है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ13 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ17 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!