Connect with us

DHAR

कलेक्टर की अध्यक्षता में आबकारी नीति 2026-27 के अंतर्गत ई-टेण्डर प्रक्रिया पर बैठक संपन्न, 03 मदिरा समूहों का सफल निष्पादन

Published

on



*धार 3 मार्च 2026।* कलेक्टर प्रियंक मिश्रा की अध्यक्षता में जिला धार में आबकारी नीति 2026-27 के अंतर्गत ई-टेण्डर प्रक्रिया के संबंध में सोमवार को कलेक्टर सभाकक्ष में  बैठक आयोजित की गई।
         जिले में वर्ष 2026-27 के लिए 88 कंपोजिट मदिरा दुकानों के निष्पादन हेतु घोषित आबकारी नीति के अनुसार कुल 21 एकल समूह गठित किए गए हैं। ई-टेण्डर प्रक्रिया के प्रथम चरण के प्रथम बैच में निष्पादित होने वाले 07 मदिरा समूहों के लिए ₹16,71,66,92,93/- के आरक्षित मूल्य पर ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम ऑक्शन) आमंत्रित किए गए।
          कलेक्टर के मार्गदर्शन में एवं जिला समिति के सदस्यों की उपस्थिति में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में ई-आबकारी पोर्टल पर ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम ऑक्शन) खोलने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। इस प्रक्रिया में 07 मदिरा समूहों में से 03 मदिरा समूहों के लिए कुल ₹8,44,08,13,05/- के आरक्षित मूल्य के विरुद्ध ₹11,47,16,66,66/- के टेण्डर ऑफर प्राप्त हुए। जिनका विवरण निम्नानुसार है—

*प्रथम–* DHR/FCL-2 पीथमपुर समूह
वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित आरक्षित मूल्य ₹54,91,54,248/- के विरुद्ध ई-टेण्डर कम ऑक्शन में प्राप्त उच्चतम बोली ₹69,51,00,000/- तथा ई-टेण्डर में उच्चतम ऑफर ₹65,66,66,666/- प्राप्त हुआ। ई-टेण्डर कम ऑक्शन में प्राप्त ऑफर आरक्षित मूल्य से +26.58% अधिक होने पर उक्त समूह मेसर्स शिवाबाबा फूड्स प्रा. लि. को आवंटित किया गया।

*द्वितीय–*  DHR/FCL-11 सरदारपुर समूह
वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित आरक्षित मूल्य ₹23,00,62,622/- के विरुद्ध ई-टेण्डर कम ऑक्शन में प्राप्त उच्चतम बोली ₹28,41,00,000/- तथा ई-टेण्डर में प्राप्त उच्चतम ऑफर ₹31,66,66,666/- रहा। यह ऑफर आरक्षित मूल्य से +37.64% अधिक होने पर उक्त समूह श्री विकास सिंह ठाकुर को आवंटित किया गया।

*तृतीय–* DHR/FCL-21 निसरपुर समूह
वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित आरक्षित मूल्य ₹6,48,64,435/- के विरुद्ध ई-टेण्डर कम ऑक्शन में प्राप्त उच्चतम बोली ₹13,54,00,000/- तथा ई-टेण्डर में उच्चतम ऑफर ₹11,66,66,666/- प्राप्त हुआ। ई-टेण्डर कम ऑक्शन में प्राप्त ऑफर आरक्षित मूल्य से +108.74% अधिक होने पर उक्त समूह श्री कपील भावसार को आवंटित किया गया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
DHAR9 minutes ago

केंद्रीय मंत्री एवं सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर द्वारा भारतीय खेल प्राधिकरण, धार द्वारा आयोजित “विश्व साइकिल दिवस”-  संडे ऑन साइकिल “ कार्यक्रम व सायकल रैली का आरम्भ किया गया

झाबुआ2 days ago

कार्यालय को मंदिर समान मानें, स्वच्छता को बनाएं दैनिक आदत : एसडीएम भास्कर गाचले.                      

RATLAM2 days ago

रतलाम में होगा दिव्य ‘प्रेम वाहिनी’ रथ यात्रा का भव्य स्वागत, श्री सत्य साई बाबा की चरण पादुकाओं के होंगे दर्शन

झाबुआ2 days ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा नगर मंडल झाबुआ का वृक्षारोपण अभियान

Ranapur3 days ago

भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भूरिया के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन ने टाल दिया हाट बाजार जगह परिवर्तन का मामला

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!