Connect with us

DHAR

जन औषधि सप्ताह के अंतर्गत निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन*

Published

on

*
*धार, 3 मार्च 2026।* भारत सरकार के रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत भारतीय औषधि एवं चिकित्सा उपकरण ब्यूरो द्वारा “जन औषधि सस्ती भी – भरोसेमंद भी” थीम के अंतर्गत 1 मार्च से 7 मार्च 2026 तक जन औषधि सप्ताह मनाया जा रहा है।
         जन औषधि सप्ताह के अंतर्गत 1 मार्च से 5 मार्च 2026 तक देश के विभिन्न जिलों में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को जन औषधि केंद्र, वीर सावरकर नगर, भोज हॉस्पिटल चौराहा, धार में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया।
        शिविर में डॉ. तरुण पंड्या (बी.डी.एस.) की उपस्थिति में आम नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर के दौरान ब्लड प्रेशर, शुगर, सीबीसी टेस्ट सहित महिलाओं की स्वास्थ्य जांच निःशुल्क की गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के लगभग 90 लोगों ने निशुल्क स्वास्थ्य जांच का लाभ लिया।
       इस अवसर पर डॉ. तरुण पंड्या ने बताया कि जन औषधि केंद्रों पर उपलब्ध दवाइयाँ किफायती होने के साथ-साथ गुणवत्ता की दृष्टि से भी भरोसेमंद हैं। उन्होंने आमजन से सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।
        यह शिविर जन स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं सस्ती व गुणवत्तापूर्ण दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल रहा।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
DHAR9 minutes ago

केंद्रीय मंत्री एवं सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर द्वारा भारतीय खेल प्राधिकरण, धार द्वारा आयोजित “विश्व साइकिल दिवस”-  संडे ऑन साइकिल “ कार्यक्रम व सायकल रैली का आरम्भ किया गया

झाबुआ2 days ago

कार्यालय को मंदिर समान मानें, स्वच्छता को बनाएं दैनिक आदत : एसडीएम भास्कर गाचले.                      

RATLAM2 days ago

रतलाम में होगा दिव्य ‘प्रेम वाहिनी’ रथ यात्रा का भव्य स्वागत, श्री सत्य साई बाबा की चरण पादुकाओं के होंगे दर्शन

झाबुआ2 days ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा नगर मंडल झाबुआ का वृक्षारोपण अभियान

Ranapur3 days ago

भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भूरिया के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन ने टाल दिया हाट बाजार जगह परिवर्तन का मामला

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!