Connect with us

झाबुआ

शीतला सप्तमी पर श्रद्धा-भक्ति के साथ हुआ पूजन, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Published

on


झाबुआ। शीतला सप्तमी का पर्व शहर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। मंगलवार असुबह से ही महिलाओं और श्रद्धालुओं ने शीतला माता मंदिरों में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना की भी की ।


धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शीतला सप्तमी के दिन घरों में चूल्हा नहीं जलाया जाता और एक दिन पहले बनाए गए ठंडे भोजन का ही भोग शीतला माता को अर्पित किया जाता है। महिलाएं सुबह मंदिर जाकर माता की पूजा करती हैं और परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और बच्चों की लंबी आयु की कामना करती हैं। यह भी मान्यता है कि शीतला सप्तमी के दिन माता शीतला की श्रद्धापूर्वक पूजा करने से घर-परिवार में रोग-व्याधियां दूर होती हैं और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। इसलिए यह पर्व विशेष रूप से महिलाओं और परिवारों के लिए आस्था और परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है।

इसी कड़ी में शहर के सज्जन रोड स्थित शीतला माता मंदिर, गोपाल कॉलोनी स्थित मंदिर, पुलिस लाइन स्थित गोपेश्वर महादेव  मंदिर परिसर , पोस्ट आफिस क्षेत्र में मंदिर में शीतला सप्तमी को लेकर विशेष पूजन का आयोजन किया गया । पूजा-अर्चना को लेकर महिलाओं के अलावा पुरुष भी माता के दर्शन के लिए लाइन में खड़े नजर आए । अलसुबह से ही श्रद्धालुओं की मंदिरों में भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा के साथ ही रीति-रिवाजों के अनुसार शीतला माता को ठंडे पकवानों का भोग अर्पित कर परिवार की मंगलकामना की । मान्यता के अनुसार शीतला सप्तमी के दिन माता शीतला की पूजा करने से रोग-व्याधियों से मुक्ति मिलती है और घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इस अवसर पर कई स्थानों पर विशेष आरती और पूजा-अर्चना भी की गई। श्रद्धालुओं ने माता शीतला से रोग-व्याधियों से मुक्ति और परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की। पर्व को लेकर दिनभर मंदिरों में भक्तों का आना-जाना लगा रहा और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!