Connect with us

झाबुआ

एक्रोपोलिस कॉलेज के विद्यार्थियों ने निराश्रित सेवाश्रम पहुंचकर की सेवा, बुजुर्गों के साथ समय बिताया

Published

on


इंदौर – । एक्रोपोलिस इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज एंड रिसर्च के बीबीए प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने समाज सेवा की भावना को साकार करते हुए हतौद रोड गांधी नगर इंदौर स्थित निराश्रित सेवाश्रम का भ्रमण अपने कालेज प्रबंधन की देखरेख में किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने आश्रम में रह रहे निराश्रित एवं बुजुर्गजनों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना तथा उनके साथ समय बिताया व सेवा कर मानवीय संवेदनाओं का परिचय दिया ।


हतौद रोड स्थित इस सेवाश्रम में विशेष रूप से बेसहारा व निराश्रित बुजुर्ग ही रहते हैं इसमें कुछ दिव्यांग भी है । बीबीए प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने यह भ्रमण अपने कालेज प्रबंधन के सानिध्य व निर्देशानुसार किया । विधार्थीयो ने सेवाश्रम पहुंचते ही आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के साथ उनका स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली और हाल जाना व जीवन चर्या संबंधी जानकारी ली । सेवाश्रम के बुजुर्गौ ने भी विद्यार्थीयों से अपने जीवन के कुछ खटे मीठे-मीठे अनुभव साझा किए । इसके बाद विद्यार्थीयों ने आश्रम में रह रहे सभी बुजुर्ग  लोगों को भोजन अपने हाथों से परोसा , भोजन परोसकर सेवा भाव का परिचय दिया, उनके साथ आत्मीय संवाद कर , उनका मनोबल भी बढ़ाया व साथ ही अपनापन भी महसूस कराया । इस सेवा कार्य से आश्रम में रह रहे बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी और अपनापन झलकता नजर आया ।

इस अवसर पर कालेज प्रबंधन ने कहा कि समाज के बेसहारा और जरूरतमंद लोगों की सेवा करना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। ऐसे सेवा कार्यों से युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है और समाज के प्रति संवेदनशीलता बढ़ती है। विद्यार्थियों ने भविष्य में भी इसी तरह के सेवा कार्यों में भागीदारी निभाने की बात कही । आश्रम प्रबंधन व कालेज प्रबंधन ने विद्यार्थियों की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जब युवा पीढ़ी इस प्रकार के सेवा कार्यों से जुड़ती है तो निराश्रित बुजुर्गों को मानसिक सहारा और अपनापन मिलता है। साथ ही समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी बढ़ावा मिलता है। इस दौरान विद्यार्थियों ने आश्रम की व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया और वहां रह रहे लोगों के साथ समय बिताकर उनका मनोबल बढ़ाया । बीबीए प्रथम वर्ष के विधार्थीगण ने बताया कि भी इस तरह के भ्रमण से जीवन में काफी कुछ सीखने को मिलता है ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!